ये भी पढें
– MP Weather: लोकल सिस्टम से अचानक बदला मौसम, तेज आंधी और छाए बादल सक्रिय नहीं है पश्चिमी विक्षोभ
दरअसल जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है। इस कारण अरब सागर से नहीं आ रही है। राजस्थान तप रहा है। इस ओर से आने वाली हवा अपने साथ राजस्थान की तपन लेकर आ रही है। शुक्रवार को पश्चिमी हवा 14 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली, जिससे गर्मी की रफ्तार बढ़ गई। दोपहर 12 बजे के बाद गर्म हवा की वजह से जलन का अहसास हुआ।
व्यस्ततम सडक़ों पर लोगों की भीड़ भी कम रही। सूर्य अस्त के बाद भी गर्म हवा चली। मौसम में आए बदलाव से एसी व कूलर चालू हो गए हैं। न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे रात में भी गर्मी बढ़ी है।