scriptलगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ, IMD की ताजा भविष्यवाणी 45 घंटे बाद एमपी में फिर बदलेगा मौसम | MP Weather Update IMD Pridicts Weather Will be Changed in 45 hours due to new western Disturbance | Patrika News
ग्वालियर

लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ, IMD की ताजा भविष्यवाणी 45 घंटे बाद एमपी में फिर बदलेगा मौसम

MP Weather Update: दो दिन की राहत के बाद जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवाओं ने मध्य प्रदेश के लोगों को एक बार फिर ठिठुरा दिया है। बुधवार शाम से अचानक मौसम बदला और अब मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है, यहां जानें 5 घंटे बाद एमपी में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज…

ग्वालियरFeb 06, 2025 / 08:15 am

Sanjana Kumar

MP Weather Update

MP Weather Update IMD Pridicts Weather Will be Change in 45 hours due to new western Disturbance


MP Weather Update: जम्मू कश्मीर से आ रही बर्फीली हवा की वजह से अचानक शहर का मौसम बदल गया। सुबह 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से उत्तरी हवा चली। अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री से घटकर 25.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। तापमान सामान्य से नीचे दर्ज होने पर सर्दी का अहसास हुआ।
मौसम विभाग ने अगले 45 घंटे में तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं। 8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके सक्रिय होने पर फिर से तापमान में बढ़ोतरी होगी।


फरवरी में लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ

फरवरी में लगातार पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) आ रहे हैं। इसके असर से राजस्थान में चक्रवातीय घेरा विकसित हो रहे हैं और हवा का रुख पश्चिम दिशा से होने पर दिन व रात का तापमान बढ़ गया है। इससे सर्दी घट गई थी। रात में पंखे भी चलाने पड़े।

बुधवार शाम को अचानक बदला मौसम

लेकिन बुधवार को उत्तरी हवा चलना शुरू हो गई। यह हवा अपने साथ कश्मीर की बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है। इससे तापमान में गिरावट आ गई। सर्दी वापस आ गई। सर्दी आने से फसलें प्रभावित नहीं होगी।


जेट स्ट्रीम हवा की गति पहुंची 278 किलोमीटर प्रतिघंटा

पश्चिमोत्तर भारत में समुद्र तल से 12.5 किलोमीटर ऊपर 278 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ गया है। इस कारण दिन के साथ-साथ रात के तापमान में गिरावट की संभावना है।

45 घंटे बाद 8 फरवरी को आ रहा नया पश्चिमी विक्षोभ

8 फरवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर एमपी में एक बार फिर मौसम बदलेगा और तापमान सामान्य से ऊपर पहुंचेगा। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।

Hindi News / Gwalior / लगातार आ रहे पश्चिमी विक्षोभ, IMD की ताजा भविष्यवाणी 45 घंटे बाद एमपी में फिर बदलेगा मौसम

ट्रेंडिंग वीडियो