scriptGet Rid of Fatty Liver : फैटी लिवर का इलाज, आजमाएं आयुर्वेदिक डॉक्टर का बताया ये घरेलू नुस्खा | Get Rid of Fatty Liver in Just 14 Days with ginger turmeric cinnamon lemon water detox drink Try This Miracle Home Remedy by an Ayurvedic Doctor | Patrika News
स्वास्थ्य

Get Rid of Fatty Liver : फैटी लिवर का इलाज, आजमाएं आयुर्वेदिक डॉक्टर का बताया ये घरेलू नुस्खा

Ayurvedic Remedy for Fatty Liver : लिवर शरीर का पावर हाउस है जो खून से टॉक्सिन्स हटाता है और एनर्जी स्टोर करता है। गलत खान-पान और शराब से फैटी लिवर हो सकता है।

भारतMay 01, 2025 / 03:10 pm

Manoj Kumar

Get Rid of Fatty Liver

Get Rid of Fatty Liver

Fatty Liver Treatment at Home : लिवर हमारे शरीर का बहुत जरूरी हिस्सा है, समझ लो ये हमारे शरीर का पावर हाउस है। ये खून से गंदगी साफ करता है और एनर्जी स्टोर करने में मदद करता है। लिवर खून से विषैले तत्वों (टॉक्सिन्स) को बाहर निकालता है। लिवर की सेहत बनाए रखने के लिए संतुलित और पोषक आहार लेना बहुत जरूरी है। अगर हम अनहेल्दी फूड और शराब का अधिक सेवन करते हैं, तो इसका सीधा असर लिवर पर पड़ता है। इससे फैटी लिवर की समस्या हो सकती है, जो अक्सर बिना किसी लक्षण के बढ़ती जाती है। इस स्थिति में लिवर में सूजन आ जाती है और उसका आकार भी बढ़ सकता है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।
फैटी लिवर (Fatty Liver) धीरे-धीरे बढ़ता है और एकदम से इसके लक्षण नहीं दिखते हैं इसलिए इसे ‘साइलेंट किलर’ भी कहते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि सही खान-पान और लाइफस्टाइल से इसे ठीक किया जा सकता है। डॉक्टर बताते हैं कि लिवर में दिक्कत होने पर शरीर कुछ इशारे देता है, जिन्हें पहचानना जरूरी है। उन्होंने लिवर के लिए अच्छी डाइट लेने की सलाह दी है।
यह भी पढ़ें : Vitamin B12 Rich Veg Foods : इन चीजों में सबसे ज्यादा पाया जाता है Vitamin B12

Ayurvedic Remedy for Fatty Liver : आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर लीलाधर गुप्ता ने फैटी लिवर के लिए एक खास नुस्खा बताया है, जिसे पीने से सिर्फ कुछ ही दिनों में लिवर की चर्बी कम किया जा सकता है।

कैसे बनाएं ये Fatty Liver वाला खास पानी?

तरीका बड़ा आसान है । एक गिलास पानी उबालो। उसमें एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, आधा चम्मच हल्दी पाउडर और आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालो।
इसे अच्छे से उबलने दो, फिर छान लो।
अब इस पानी में एक चम्मच नींबू का रस और एक चम्मच सेब का सिरका (Apple Cider Vinegar) मिला लो।
डॉक्टर लीलाधर के मुताबिक, इस ड्रिंक को रोज़ सुबह खाली पेट पीने से 14 दिन में लिवर के आसपास जमी चर्बी कम होने लगती है। ये लिवर को साफ करने (डिटॉक्स) में मदद करता है और लिवर अपना काम ठीक से कर पाता है। ये ड्रिंक शराब के असर को कम करने में भी मददगार बताया गया है।
यह भी पढ़ें : Right Time to Drink Tea : चाय पीने का सही समय, कब पिएं और कब न पिएं, जानिए

Fatty Liver Drink : इस ड्रिंक में मिली चीजों के फायदे

अदरक: इसमें ऐसी चीजें होती हैं जो लिवर की सूजन कम करती हैं और चर्बी को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।
हल्दी: हल्दी में जो खास चीज (Curcumin) होती है, वो लिवर की चर्बी और सूजन को कम करने में बहुत असरदार है। ये लिवर की कोशिकाओं को साफ करने में भी मदद करती है।
दालचीनी: ये लिवर पर जमी चर्बी को कंट्रोल करने में सहायक है। ये शरीर के मेटाबोलिज्म (जिस रफ्तार से बॉडी कैलोरी बर्न करती है) को बढ़ाती है, जिससे चर्बी तेजी से घटती है।

नींबू: ये हाजमा ठीक रखता है, जिससे लिवर का काम आसान होता है और चर्बी घटाने में मदद मिलती है।
Health Tips : FATTY LIVER होगा दूर,करें ये 3 आसान घरेलू उपाय

याद रखें, कोई भी घरेलू नुस्खा अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, खासकर अगर आपको कोई और स्वास्थ्य समस्या है। सही डाइट और लाइफस्टाइल बदलाव फैटी लिवर के इलाज में सबसे ज़रूरी हैं।

Hindi News / Health / Get Rid of Fatty Liver : फैटी लिवर का इलाज, आजमाएं आयुर्वेदिक डॉक्टर का बताया ये घरेलू नुस्खा

ट्रेंडिंग वीडियो