scriptHome remedies for vomiting: सफर में रहते हैं उल्टी से परेशान है? आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं ये घरेलू उपाय | Home remedies for vomiting How to get rid of the problem of vomiting while travelling | Patrika News
घरेलू और प्राकृतिक उपचार

Home remedies for vomiting: सफर में रहते हैं उल्टी से परेशान है? आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं ये घरेलू उपाय

Home remedies for vomiting: यदि आप सफर में उल्टी को लेकर परेशान रहते हैं तो आपके लिए ये घरलू उपाय फायदेमंद हो सकते हैं। ऐसे में आप सौंफ, अदरक आदि का सेवन कर सकते हैं।

भारतFeb 02, 2025 / 11:12 am

Puneet Sharma

Home remedies for vomiting

Home remedies for vomiting

Home remedies for vomiting: सफर में कई लोगों को उल्टी होने की समस्या बनी रहती है। जब भी वे कार, बस में बैठते हैं उल्टी आना शुरू हो जाती है। बार-बार उन्टी आने से शरीर में निर्जलीकरण की भी समस्या बढ़ने लगती है। बचपन में उल्टी आने पर नींबू पर काली मिर्च लगाकर उसे चाटने की सलाह दी जाती थी, तो कभी सेब का रस और अदरक का अर्क खाने के लिए दिया जाता था। ऐसे में आज हम जानेंगे की कैसे हम इस इस समस्या से बच सकते हैं।

क्या है उल्टी से बचने के घरेलू उपाय : Home remedies for vomiting

यह भी पढ़ें

Asthma Care Tips : गिरते मौसम में अस्थमा मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं ये उपाय, जानें आप

नींबू का रस

नींबू की खटास पेट को सुकून देने में सहायक होती है और उल्टी की भावना को कम करती है। इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रलाइजिंग एसिड बाइकार्बोनेट में बदल जाते हैं, जिससे पाचन में सुधार होता है।
बनाने की विधि: इस स्थिति में, गुनगुने पानी में नींबू का रस और शहद मिलाकर पीने से आराम मिलता है।

पुदीने की पत्तियां

पुदीने की पत्तियों की खुशबू और स्वाद पाचन तंत्र को आराम देता है। इसकी मदद से अपच, ब्लोटिंग, मॉर्निंग सिकनेस और मोशन सिकनेस से राहत मिलती है। पुदीने में एक्टिव कंपाउड मेन्थॉल और मेन्थोन की उच्च मात्रा पाई जाती है। इससे पेट की मांसपेशियों को आराम मिलता है।
बनाने की विधि: मतली की भावना कम करने के लिए चाय में उबालकर या पत्तियां चबाने से इसका फायदा मिलता है।

अदरक

अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है, जो मिचली और उल्टी की भावना को कम करने में सहायक है। इसमें उपस्थित बायोएक्टिव यौगिक शोगोल एंटीऑक्सीडेंट्स से समृद्ध है। यह पाचन में सुधार लाने में मदद करता है।
बनाने की विधि: इसके लिए अदरक की चाय, अदरक का रस या अदरक के टुकड़े को चबाना फायदेमंद होता है।

सौंफ

इसमें मौजूद एनिथोल तत्व में एंटी बैक्टीरियल या एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है। इससे गैस और ब्लोटिंग से राहत मिल जाती है। सौंफ का सेवन जहां पाचन को सुधारता है, तो वहीं उल्टी होने की अनुभूति को कम करता है।
बनाने की विधि: इसके लिए सौंफ को पानी में उबालकर या चाय में डालकर भी पी सकते हैं।

क्या है उल्टी आने का कारण

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार गैस्ट्रोएसोफागीयल रिफ्लक्स डिसऑर्डर और एसिड रिफ्लक्स मतली का कारण बन सकते हैं। यह स्थिति तब उत्पन्न होती है जब पेट में उत्पन्न एसिड फूड पाइप में वापस आ जाता है। अधिक तले-भुने और मसालेदार भोजन इस समस्या को बढ़ाने में सहायक होते हैं।
यह भी पढ़ें

Reduce Cholesterol: लाइफस्टाइल के ये 7 बदलाव दिला सकते हैं बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल से छुटकारा, जानें आप

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News / Health / Home And Natural Remedies / Home remedies for vomiting: सफर में रहते हैं उल्टी से परेशान है? आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं ये घरेलू उपाय

ट्रेंडिंग वीडियो