scriptAaj Ka Rashifal 21 March: वृषभ राशि, मिथुन समेत 7 राशि को मनोवांछित सफलता और धन लाभ, आज का राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य | Aaj Ka Rashifal 21 March Ka Rashifal Daily Horoscope Friday success monetary gain 7 zodiac says horoscope today | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 March: वृषभ राशि, मिथुन समेत 7 राशि को मनोवांछित सफलता और धन लाभ, आज का राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य

Daily Horoscope Friday: शुक्रवार को आपको किस्मत का साथ मिलेगा या भाग्य रूठा रहेगा, आमदनी और करियर का क्या हाल रहेगा। स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन सुख शांति वाला है या नहीं, ऐसे सवाल मन में हैं तो पढ़ें आज का राशिफल 21 मार्च 2025 (Aaj Ka Rashifal 21 March 2025)

भारतMar 20, 2025 / 07:10 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 21 March Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 21 March Ka Rashifal: आज का राशिफल शुक्रवार 21 मार्च 2025

Aaj Ka Rashifal 21 March 2025: दैनिक राशिफल 21 मार्च का संकेत है कि शुक्रवार को 7 राशियों की किस्मत चमकेगी। इन्हें मनोवांछित सफलता धन लाभ और उन्नति का योग बन रहा है। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में जानें अपना भविष्य (Daily Horoscope Friday)


आज का राशिफल मेष राशि (Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज का राशिफल मेष राशि 21 मार्च शुक्रवार के अनुसार बुरी आदतों को हावी न होने दें। सुख में कमी आएगी। शत्रुओं द्वारा बाधाएं उत्पन्न की जा सकती है। पारिवारिक क्लेश होगा। व्यापार, नौकरी की चिंता रहेगी। भागदौड़ अधिक होने से थकान रहेगी।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज का राशिफल वृषभ राशि 21 मार्च के अनुसार शुक्रवार को आपके कार्यों की समाज में तारीफ होने से आपका रूतबा बढ़ेगा। व्यापार में इच्छानुकूल सफलता के योग हैं। किसी बड़े लाभ की उम्मीद है। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। पारिवारिक क्लेश रहेगा।

आज का राशिफल मिथुन राशि (Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज का राशिफल मिथुन राशि 21 मार्च के अनुसार शुक्रवार को मिथुन राशि वालों के सभी काम सिद्ध होंगे। व्यक्तिगत या व्यापारिक कार्य से सुखद यात्रा हो सकेगी। आर्थिक लाभ के अवसर आएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों का साथ मिलेगा। उन्नति के अवसर हैं।
ये भी पढ़ेंः

Shukra Asta 2025: गुरु की राशि में शुक्र हुए अस्त, एक हफ्ते इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, जेब पर पड़ेगा आर्थिक बोझ

आज का राशिफल कर्क राशि (Kark Rashi Aaj Ka Rashifal)

आज का राशिफल कर्क राशि 21 मार्च के अनुसार क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें। भाइयों से विवाद हो सकता है। रोजगार के क्षेत्र में उन्नति के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता दूर होगी। आर्थिक संकट दूर होगा स्वास्थ्य में सुधार होगा।

आज का राशिफल सिंह राशि (Singh Rashi Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल सिंह राशि शुक्रवार 21 मार्च के अनुसार आत्मविश्वास से कार्य करने पर वांछित प्रगति के योग हैं। व्यापार में नई योजनाओं के प्रति संभावनाएं बन सकेंगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। भवन भूमि के मामले यथावत रहेंगे।

आज का राशिफल कन्या राशि (Kanya Rashi Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल कन्या राशि 21 मार्च के अनुसार शुक्रवार को आपके गुणों और योग्यताओं के कारण बिगड़े कामों में भी गति आ सकती हैं। नौकरी में प्रलोभन में न आएं। धार्मिक रूचि बढ़ेगी । यात्रा सुखमय रहेगी। विवाह बाधा दूर होगी। आर्थिक लाभ हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः

Shukra Uday 2025: शुक्र और शनि की राशियों का आएगा गोल्डन टाइम, सूर्य और शुक्र के आशीर्वाद से मिलेगी धन संपदा और तरक्की

आज का राशिफल तुला राशि (Tula Rashi Aaj Ka Rashifal)

दैनिक राशिफल तुला राशि 21 मार्च के अनुसार धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं, आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः

Tula Saptahik Rashifal 16 To 22 March: नए सप्ताह में होगी हर मनोकामना पूरी, साप्ताहिक राशिफल में जानें अपना भविष्य

आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार राशिफल वृश्चिक राशि 21 मार्च के अनुसार आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार के विस्तार के लिए प्रयास अधिक करने पड़ेंगे। किसी अच्छे मित्र से भेंट होगी। कर्ज सम्बंधित मामले आसानी से निपटेंगे। परिजनों का साथ मिलेगा।

आज का राशिफल धनु राशि (Dhanu Rashi Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार राशिफल धनु राशि 21 मार्च के अनुसार धनु राशि वालों की कार्य स्थिति में सुधार की संभावना है। सुसंगति से हर्ष होगा। खान-पान का ध्यान रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। पारिवारिक चिंता रह सकती है। आपके कार्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव संभव है।
ये भी पढ़ेंः

papmochani ekadashi 2025: पाप मोचिनी एकादशी की डेट पर क्यों है कंफ्यूजन, जानें डेट, शुभ महूर्त, पारण समय और गृहस्थ-वैष्णव कब रखें व्रत

आज का राशिफल मकर राशि (Makar Rashi Aaj Ka Rashifal)

शुक्रवार राशिफल मकर राशि 21 मार्च के अनुसार पराक्रम और सुख-समृद्धि बढ़ने से अनेक रूके काम पूरे होंगे। कार्य विस्तार होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संबंध घनिष्ठ होंगे। भाइयो से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अनजाने में कोई बड़ी गलती हो सकती है, सतर्क रहें।

आज का राशिफल कुंभ राशि (Kumbh Rashi Aaj Ka Rashifal)

कुंभ आज का राशिफल 21 मार्च के अनुसार सहयोग और अच्छे संबंधों के कारण लाभ होगा, उन्नति करेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा और उन्नत रहेगा। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान होगा। प्रेम प्रसंग से दूर ही रहें तो अच्छा होगा। मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

आज का राशिफल मीन राशि (Meen Rashi Aaj Ka Rashifal)

मीन राशि आज का राशिफल 21 मार्च के अनुसार जल्दबाजी न करें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आजीविका के लिए किए गए प्रयास सफल नहीं हो पाएंगे। आर्थिक कष्ट रहेगा। संतान की उन्नति में बाधा आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 21 March: वृषभ राशि, मिथुन समेत 7 राशि को मनोवांछित सफलता और धन लाभ, आज का राशिफल में पढ़ें अपना भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो