scriptAaj Ka Rashifal 23 April 2025: मेष, वृषभ को आर्थिक संकट से छुटकारा, क्या है आपका लकी नंबर और कलर | Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 Today horoscope wednesday Aries Taurus will get relief from financial crisis says Daily Horoscope | Patrika News
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: मेष, वृषभ को आर्थिक संकट से छुटकारा, क्या है आपका लकी नंबर और कलर

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: मेष वृषभ राशि के लोगों को बुधवार को आर्थिक संकट से छुटकारा मिल सकता है। दूसरी राशियों के लिए भी बहुत कुछ मिलने वाला है जिंदगी में, आज का राशिफल बुधवार में आप भी जान सकते हैं अपना हाल (Today Horoscope Wednesday)

भारतApr 22, 2025 / 09:13 pm

Pravin Pandey

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025

Aaj Ka Rashifal 23 April 2025 Today horoscope: आज का राशिफल बुधवार 23 अप्रैल 2025

Today Horoscope Wednesday: दैनिक राशिफल बुधवार के अनुसार आज के दिन कई राशि के लोगों को सौभाग्य का साथ मिलेगा। कौन हैं वो लकी राशियां, जानें ज्योतिषी पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से (Aaj Ka Rashifal) ..
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi


आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज का राशिफल मेष राशि 23 अप्रैल 2025 के अनुसार कभी-कभी रिश्तों को बचाने के लिए झुकना पड़ता है, अकड़ू व्यवहार को सुधारें, आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में नई तकनीक लाभ दे सकती है।
लकी नंबरः 1,8

लकी कलरः लाल

अनुकूल दिशाः पूर्व

आराध्यः हनुमानजी

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi


आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज का राशिफल वृषभ राशि 23 अप्रैल 2025 के अनुसार उधार दिया पैसा वापस मिलने से कार्य सुगमता से पूरे होंगे, व्यावसायिक यात्रा लाभकारी साबित होगी। भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता मिलेगी। कर्ज से मुक्ति मिलेगी, शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए समय मध्यम है।
लकी नंबरः 2,7

लकी कलरः सफेद

आराध्यः मां दुर्गा

अनुकूल दिशाः दक्षिण पश्चिम

Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)

आज का राशिफल मिथुन राशि 23 अप्रैल 2025 के अनुसार शारीरिक कष्ट के कारण मानसिक तनाव रहेगा, पारिवारिक समस्या के चलते चिंता बढ़ेगी। कार्यस्थल पर सुधार और परिवर्तन के योग बन रहे हैं। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा, आर्थिक स्थिति कष्टप्रद रहेगी।
लकी नंबरः 3,6

लकी कलरः पीला

अनुकूल दिशाः पश्चिम

आराध्यः गणेशजी

Aaj Ka Rashifal Kark Rashi


आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)

कर्क आज का राशिफल 23 अप्रैल 2025 के अनुसार कीमती वस्तु संभाल कर रखें, धनागमन के योग बनेंगे। व्यवसाय विस्तार के लिए आर्थिक सहायता मिलेगी, पारिवारिक विवाद बढ़ सकते हैं। शासन प्रशासन से लाभ मिलेगा, वाहन सुख संभव है।
लकी नंबरः 4

लकी कलरः दूधिया

अनुकूल दिशाः पूर्व, दक्षिण

आराध्यः शिवजी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi


ये भी पढ़ेंः

vastu dosh ke lakshan: आपके साथ बार-बार घट रहीं ये घटनाएं तो समझिए घर में वास्तु दोष, जानें बिना तोड़फोड़ के उपाय

आज का राशिफल सिंह राशि (Singh Aaj Ka Rashifal)

सिंह आज का राशिफल 23 अप्रैल 2025 के अनुसार व्यापार व्यवसाय में चल रहे आर्थिक नुकसान से चिंता बढ़ेगी, जीवनसाथी के व्यवहार से नाखुश रहेंगे। विवाह योग्य लोगों के लिए समय शुभ और सफलतादायक है। पिता से संबंध मजबूत होंगे।
लकी नंबरः 5

लकी कलरः सुनहरा

अनुकूल दिशाः पूर्व

आराध्यः विष्णु जी

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi


आज का राशिफल कन्या राशि (Kanya Aaj Ka Rashifal)

कन्या आज का राशिफल 23 अप्रैल 2025 के अनुसार आमदनी के नए साधन स्थापित होंगे, शासन प्रशासन से सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपलब्धि युक्त रहेगा। व्यापार बदलने का मन बना रहे हैं, जो सफल रहेगा।
लकी नंबरः 3,8

लकी कलरः हरा

अनुकूल दिशाः दक्षिण

आराध्यः गणेशजी

Aaj Ka Rashifal Tula Rashi


आज का राशिफल तुला राशि (Tula Aaj Ka Rashifal)

तुला आज का राशिफल बुधवार के अनुसार छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करना ठीक नहीं है, अपने व्यवहार को बदलें, अध्ययन में रूचि कम रहेगी। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय लाभदायक है। वैवाहिक चर्चा सफल रहेगी।
लकी नंबरः 2,7

लकी कलरः सफेद

अनुकूल दिशाः पश्चिम

आराध्यः मां दुर्गा

Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi


आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Vrishchik Aaj Ka Rashifal)

वृश्चिक आज का राशिफल 23 अप्रैल 2025 के अनुसार अपने व्यवहार और कार्य कुशलता से लोगों का दिल जीत लेंगे। प्रेम प्रसंग में सफलता मिलेगी, जमीन जायदाद में निवेश शुभ रहेगा। कोर्ट कचहरी के कार्य यथावत रहेंगे, पिता से किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी।
लकी नंबरः 1,8

लकी कलरः लाल

अनुकूल दिशाः पूर्व, उत्तर

आराध्यः हनुमानजी

Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi


आज का राशिफल धनु राशि (Dhanu Aaj Ka Rashifal)

आज का धनु राशिफल 23 अप्रैल 2025 के अनुसार धनु राशि वालों के लिए यात्रा के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मांगलिक समारोह में शामिल होंगे, घर परिवार में चल रहे विवाद समाप्त होंगे। किसी संत महापुरुष के दर्शन संभव है, वाहन मशीनरी पर खर्च होगा।
लकी नंबरः 9,12

लकी कलरः पीला

अनुकूल दिशाः पूर्व

आराध्यः विष्णुजी

Aaj Ka Rashifal Makar Rashi
ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Kumbh Rashifal 23 April 2025 : गणेश जी की कृपा से मिलेगा आर्थिक लाभ, शाम 4 से 6 बजे तक का समय बेहद शुभ

आज का राशिफल मकर राशि (Makar Aaj Ka Rashifal)

मकर आज का राशिफल 23 अप्रैल 2025 के अनुसार किसी बड़े काम को अंजाम देंगे, मित्रों की सहायता से कार्य पूरे होंगे। किसी धार्मिक आयोजन को पूरा करने में लगे रहेंगे, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। मकान दुकान बदलने के योग बन रहे हैं।
लकी नंबरः 10,11

लकी कलरः आसमानी

अनुकूल दिशाः दक्षिण

आराध्यः शिवजी

Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi


आज का राशिफल कुंभ राशि (Kumbh Aaj Ka Rashifal)

कुंभ आज का राशिफल 23 अप्रैल 2025 के अनुसार आपके व्यवहार से परिजन नाखुश रहेंगे, अपने चरित्र और वाणी को शुद्ध रखें। पड़ोसियों से संबंध कमजोर होंगे, नए वस्त्र आभूषणों की प्राप्ति होगी। भाइयों से विवाद की स्थिति निर्मित होगी।
लकी नंबरः 10.11

लकी कलरः आसमानी

अनुकूल दिशाः पश्चिम

आराध्यः शिवजी

Aaj Ka Rashifal Meen Rashi


आज का राशिफल मीन राशि (Meen Aaj Ka Rashifal)

आज का मीन राशिफल 23 अप्रैल 2025 के अनुसार मनचाहा जीवन साथी मिलने से खुश रहेंगे, लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद शांत होंगे। किसी योग्य विद्वान का मार्गदर्शन जीवन बदलने में सहायक होगा।
लकी नंबरः 9,12

लकी कलरः पीला

अनुकूल दिशाः उत्तर

आराध्यः विष्णु नारायण

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aaj Ka Rashifal 23 April 2025: मेष, वृषभ को आर्थिक संकट से छुटकारा, क्या है आपका लकी नंबर और कलर

ट्रेंडिंग वीडियो