scriptAa Ka Rashifal 30 April: अक्षय तृतीया पर 4 राशियों पर बरसेगा धन, आज का राशिफल में जानें भविष्य | Akshaya Tritiya Rashifal Aa Ka Rashifal 30 April Daily Horoscope Today money will rain on 4 zodiac signs know future in today horoscope | Patrika News
राशिफल

Aa Ka Rashifal 30 April: अक्षय तृतीया पर 4 राशियों पर बरसेगा धन, आज का राशिफल में जानें भविष्य

Aa Ka Rashifal 30 April: अक्षय तृतीया 30 अप्रैल 2025 इन 4 राशियों के लिए बेहद खास है। इन्हें धन समृद्धि मिल सकती है। आज का राशिफल में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें अपना भविष्य (Akshaya Tritiya Daily Horoscope)

भारतApr 29, 2025 / 06:17 pm

Pravin Pandey

Akshaya Tritiya Rashifal

Akshaya Tritiya Rashifal: अक्षय तृतीया राशिफल

Akshaya Tritiya Rashifal Daily Horoscope: अक्षय तृतीया किसके सौभाग्य को बढ़ाने वाली है जानना चाहते हैं तो पढ़ें आज का राशिफल 30 अप्रैल 2025 (Aa Ka Rashifal 30 April)

आज का राशिफल मेष राशि (Aa Ka Rashifal Mesh Rashi)


कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा। संतान के कामों पर नजर रखना जरूरी है।

आज का राशिफल वृषभ राशि (Aa Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रूचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमे आदि में आपकी विजय होगी तथा शुभ कार्य सम्पन्न होंगे।


आज का राशिफल मिथुन राशि (Aa Ka Rashifal Mithun Rashi)


दिन अनुकूल है स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा और उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताएं। अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहें। मनोबल में वृद्धि होगी।

आज का राशिफल कर्क राशि (Aa Ka Rashifal Kark Rashi)


दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे और सफल होंगे। रूका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।

आज का राशिफल सिंह राशि (Aa Ka Rashifal Singh Rashi)


निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दांपत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक और कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा। किसी निकटतम व्यक्ति से मतभेद हो सकता है।

आज का कन्या राशिफल (Aa Ka Rashifal Kanya Rashi)


रूके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। व्यावसायिक समय शुभ रहेगा। साहस और पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।

आज का तुला राशिफल (Aa Ka Rashifal Tula Rashi)

नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरों की समस्या बनी रहेगी। भूमि भवन में निवेश कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः

Grah Gochar May 2025: मई में 5 ग्रहों की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को सुख समृद्धि

आज का वृश्चिक राशिफल (Aa Ka Rashifal Vrishchik Rashi)

आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोग विश्वासघात का शिकार हो सकते हैं।

आज का धनु राशिफल (Aa Ka Rashifal Dhanu Rashi)


संतान के विवाह और पढ़ाई से संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी धर्म-कर्म में समय बीतेगा, आप के अच्छे स्वभाव के कारण लोग आप की मदद करेंगे। आर्थिक मामलों में सफ़लता मिलेगी।



मकर आज का राशिफल (Aa Ka Rashifal Makar Rashi)

अपनी ज़रूरतें पूरी करने के लिए गलत मार्ग पर जाने से बचें, बुरी आदतों के कारण अपमानित होना पड़ेगा। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है, माता के स्वास्थ्य सम्बंधित चिंता बनी रहेगी।
ये भी पढ़ेंः

Monthly Rashifal May 2025: धनु और मकर राशि का हर सपना होगा पूरा, इस राशि के व्यक्ति को आखिर में खूब धन लाभ

आज का कुंभ राशिफल (Aa Ka Rashifal Kumbh Rashi)


व्यापारिक गतिविधि सामान्य रहेगी, पिता के साथ संबंध मधुर होंगे। संतान के क्रियाकलापों से नाराज रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यात्रा संभव है, आर्थिक पक्ष मज़बूत रहेगा।
आज का मीन राशिफल (Aa Ka Rashifal Meen Rashi)
बाहरी लोगों के दख़ल से कार्य बिगड़ सकता है, किसी अजनबी की सहायता करनी पड़ेगी। वाहन पर खर्च सम्भव है, यात्रा के योग हैं। न्याय पक्ष मध्यम रहेगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Aa Ka Rashifal 30 April: अक्षय तृतीया पर 4 राशियों पर बरसेगा धन, आज का राशिफल में जानें भविष्य

ट्रेंडिंग वीडियो