मासिक टैरो राशिफल मेष राशि (July 2025 Tarot Card Horoscope Aries)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मेष राशि के लोगों के अंदर इस महीने एक अलग ही आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। आपका प्रदर्शन अत्यंत आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा, जिससे आपको लाभ प्राप्त होगा। लोग आपकी ओर आकर्षित भी हो सकते हैं। पारिवारिक सुख समृद्धि उत्तम रहेगी, आर्थिक दृष्टिकोण से समय अनुकूल है। विद्यार्थी वर्ग का ध्यान भी अध्ययन में बना रहेगा। छात्रों के लिए समय सफलता वाला है। यदि आप किसी कामकाज से संबंधित बाहर की यात्रा के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमें सफल रहेंगे।
जुलाई 2025 टैरो राशिफल वृषभ राशि (Monthly Tarot Card Reading July 2025)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि वृषभ राशिवालों के लिए जुलाई का महीना लवलाइफ के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस महीने आपका किसी के साथ नवीन प्रेम संबंध भी बन सकता है। आने वाले दिन आपके लिए और भी अच्छे रहेंगे। अपनों का साथ मिलने से आपका चित प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा वर्ग को यात्रा करनी पड़ सकती है। साझेदारों के साथ व्यवसाय में कुछ समस्या महसूस होगी। आप अपने प्रयासों से व्यवसाय में लाभ कमा सकते हैं और अपने अधीनस्थों की गलतफहमी दूर कर सकते हैं। कूटनीतिक और संवेदनशीलता के साथ पारिवारिक मामलों में संपर्क करना बेहतर है। ये भी पढ़ेंः राशिफल संबंधित और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मिथुन टैरो राशिफल जुलाई 2025 (Gemini Tarot Rashifal July 2025)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि जातकों के लिए जुलाई का महीना मिलाजुला रहने वाला है। हालांकि आज आपको व्यवसाय और नौकरी के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपके लिए यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मध्यम रहेगा। समय-समय पर शारीरिक और मानसिक अवसाद की अनुभूति होगी। आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता हो सकती है। पैसों का लेनदेन दूसरों के साथ कड़वाहट पैदा कर सकता है, जबकि दुश्मन भी आपको परेशानी दे सकते हैं। पारिवारिक खर्च भी अब बढ़ सकते हैं। आपके रुके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। पारिवारिक सुख समृद्धि मध्यम रहेगी। दांपत्य जीवन में सामंजस्य की कमी के कारण कुछ तनाव बना रहेगा। प्रेम संबंधों में बदलाव आएगा।
मासिक टैरो राशिफल कर्क राशि (Monthly Tarot Rashifal July 2025)
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए जुलाई 2025 आर्थिक मामलों में उत्तम नहीं है। इस महीने आर्थिक दृष्टि से स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। यदि शीघ्र ही कोई कार्य विस्तार की योजना है तो ऐसे इस माह स्थगित करना ही बेहतर होगा अन्यथा आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। शत्रु पक्ष हावी हो सकता है। इसलिए शत्रुओं से सावधान रहना आवश्यक है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय मध्य है अनुकूल परिणाम प्राप्त करने के लिए अथक प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। संतान पक्ष से कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं जिसका समाधान माह के अंत तक निकल जाएगा। ये भी पढ़ेंः Grah Gochar July 2025: नए महीने में 7 बार ग्रहों की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा सिंह टैरो राशिफल जुलाई 2025 (Leo Tarot Horoscope July)
टैरो कार्ड्स के अनुसार जुलाई का महीना सिंह राशि के लोगों को मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करेगा। मानसिक रूप से यह महीना आपके लिए उत्तम है, आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और मनोरंजन के उद्देश्य से आप छोटी-मोटी यात्रा कर सकते हैं। रुका हुआ पैसा मिल सकता है, प्रयास अवश्य करें। भोग विलास की वस्तुओं का आगमन होगा। प्रेम प्रसंग के लिहाज से आपके लिए समय अच्छा है। घर में धार्मिक उत्सव होने की संभावना है, शुभ कार्यों में प्रवृत्ति बनेगी। वित्त से संबंधित मामलों में प्रगति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति हो सकती है। आपको एक ही समय में कई कार्यों को संभालने की आवश्यकता हो सकती है। आप इस महीने कई बार अपने मित्रों के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
जुलाई टैरो राशिफल कन्या राशि (July Tarot Horoscope Virgo)
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कन्या राशि वालों के लिए जुलाई 2025 खुशियां लेकर आएगा। कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। दोस्तों और भाइयों से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों के भी रूके हुए कामों में तरक्की के आसार हैं। अधिकारी वर्ग से मधुर संबंध बनेंगे। आपकी तारीफ हो सकती है। आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। व्यवसाय हमेशा की तरह चलता रहेगा, लेकिन व्यावसायिक लाभ रूक सकता है। इस राशि के कुछ लोग वाहन भी खरीद सकते हैं। जबकि कुछ नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। वैवाहिक संबंधों में खुशहाली आएगी। थोड़े से प्रयासों से ही अपेक्षित लाभ होगा।