scriptMonthly Tarot Horoscope: मई 2025 में मेष, वृषभ समेत 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, कॉम्प्टीशन में सफलता | Monthly Tarot Horoscope May 2025 Tarot Rashifal 4 zodiac signs will get support of luck success in competition | Patrika News
राशिफल

Monthly Tarot Horoscope: मई 2025 में मेष, वृषभ समेत 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, कॉम्प्टीशन में सफलता

Monthly Tarot Horoscope May 2025: मई 2025 में मेष, मिथुन समेत 4 राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मासिक टैरो राशिफल में टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए अपना भाग्य (May 2025 Tarot Rashifal)

भारतApr 24, 2025 / 05:21 pm

Pravin Pandey

Monthly Tarot Horoscope May 2025

Monthly Tarot Horoscope May 2025: मई 2025 मासिक टैरो राशिफल

May 2025 Tarot Rashifal: मई 2025 टैरो राशिफल संकेत कर रहा है कि नया महीना कई राशि वालों के लिए भाग्यशाली है। नए महीने में आपका करियर, आर्थिक जीवन, स्वास्थ्य कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें मासिक टैरो राशिफल मई 2025 (Monthly Tarot Horoscope May 2025)
Monthly Tarot Horoscope May 2025 aries


मासिक टैरो राशिफल मेष राशि (Monthly Tarot Horoscope Aries)

करियर और आर्थिक जीवनः मेष राशि के लोगों के लिए मई का महीना आर्थिक स्थिति में सुधार लेकर आने वाला है, जिससे आपकी आमदनी में वृद्धि देखने को मिलेगी। साथ ही इस महीने सामाजिक और व्यवहारिक स्तर पर भी सुधार होगा। साझेदारी में कोई जल्दबाजी न करें। आपकी संतान को भी शुभ परिणाम मिलेंगे और उनके भाग्य में भी वृद्धि होगी।

मासिक टैरो राशिफल पारिवारिक जीवनः मासिक टैरो राशिफल पारिवारिक जीवन के अनुसार मई में दांपत्य जीवन में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। परिवार का साथ आपको सहायता प्रदान करेगा। हालांकि, इस महीने आपके शत्रु आप पर हावी नहीं होंगे।

हालांकि, इस सप्ताह आपको वाहन चलाते समय थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। अनैतिक कार्य करने वाले मित्रों से दूर रहें। विपरीत परिस्थितियों से बचने के लिए, कुत्ते को भोजन कराने की प्रार्थना करें।
Monthly Tarot Horoscope May 2025 taurus

वृषभ मासिक टैरो राशिफल (Monthly Tarot Horoscope Taurus)

करियर और आर्थिक जीवनः मई 2025 राशिफल के अनुसार वृषभ राशि के लोगों के लिए यह महीना बहुत ही शुभ फल देने वाला है। साथ ही इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में कोई विशेष उतार चढ़ाव नहीं देखने को मिलेगा।
लेकिन,आपको इस दौरान अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यर्थ की यात्राओं पर व्यय अधिक होगा। भावनात्मकता और नई आर्थिक निवेशों से सावधान रहें। विद्यार्थियों को ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि उनकी एकाग्रता बनी रहे।

मासिक वृषभ राशिफल मई 2025 फैमिलीः इस महीने परिवार के सदस्यों के साथ छोटे बड़े मनमुटाव संभव है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आपसी संबंधों में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उपाय के रूप में बंदरों को केला खिलाना उपयुक्त हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः

Aaj Ka Kumbh Rashifal 25 April 2025 : चंद्रमा का गोचर कुंभ के लिए लाया खुशियों की बहार, सफलता खुद चलकर आएगी

Monthly Tarot Horoscope May 2025 gemini

मिथुन टैरो मासिक राशिफल (Monthly Tarot Horoscope Gemini)

करियर और आर्थिक जीवनः मई राशिफल 2025 मिथुन राशि के अनुसार नया महीना बुध की इस राशि के लोगों के लिए शुभ फल देने वाला है। मानसिक रूप से आप काफी सुधार महसूस करेंगे, जिससे आपको महत्वपूर्ण निर्णयों में कोई समस्या नहीं होगी। आपके द्वारा लिए गए सभी निर्णय लाभदायक रहेंगे।

प्रतियोगिता में संपत्ति की प्राप्ति की संभावना है और परिवार में आनंद की वृद्धि होगी। इस राशि के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी और व्यापार के लिए भी यह महीना उन्नति कारक रहने वाला है। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा और व्यवसायिक यात्राओं में सफलता प्राप्त होगी।

मिथुन मासिक राशिफल फैमिली लाइफ मई 2025: दांपत्य जीवन में भी समृद्धि और संतोष रहेगा। शनिवार को सात प्रकार के अनाज का दान करना लाभदायक हो सकता है।

Monthly Tarot Horoscope May 2025 cancer

मासिक टैरो राशिफल कर्क राशि मई 2025 (Cancer Monthly Tarot Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवन कर्क राशिः कर्क राशि के लोगों के लिए मई 2025 आपको नए कार्यों में उत्साह से पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। हालांकि आपको अपनी आशानुरूप सफलता नहीं मिलेगी। आर्थिक रूप से स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।विद्यार्थियों को पढ़ाई में मन लगाने की आवश्यकता है, हालांकि उन्हें सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

कर्क मासिक राशिफल फैमिली लाइफः मई 2025 में आपको संतान पक्ष से प्रेम और सम्मान मिलेगा, लेकिन जीवनसाथी के साथ विवाद संभव है। इसलिए सावधानी बरतें। नए कार्यों में जल्दबाजी न करें और शत्रुओं से बचें। इस समय मां लक्ष्मी को इत्र अर्पित करना लाभदायक हो सकता है।
ये भी पढ़ेंः

Rashi Anusar Tilak: रोज राशि अनुसार लगाएं तिलक, शनि राहु केतु भी देंगे आशीर्वाद, मिलेगा भाग्य का साथ

Monthly Tarot Horoscope May 2025 leo

सिंह मासिक टैरो राशिफल (Leo Monthly Tarot Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः मई 2025 सिंह राशि के अनुसार नया महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस महीने आपकी आर्थिक दृष्टि पहले से काफी अच्छी रहने वाली है। इस महीने सिंह राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। इस महीने उत्तम वस्त्र और आभूषण खरीदने की संभावना है।

विद्यार्थियों का आत्मविश्वास अपनी चरम पर होगा और उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा के लिए भी शुभ अवसर मिलेंगे। चयन और अन्य प्रतियोगिताओं में भी आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे।


सिंह मासिक टैरो राशिफल फैमिली लाइफः अधिकांश मित्रों और परिवार के सदस्यों के साथ संबंध मधुर रहेंगे। दांपत्य जीवन में वैमनस्य की समस्या दूर होगी। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्य की संभावना है।
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। आप इस महीने या तो किसी तीर्थ यात्रा पर जा सकते हैं या फिर किसी धार्मिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। दिव्यांगों को भोजन कराने से लाभ हो सकता है।
Monthly Tarot Horoscope May 2025 virgo

मासिक कन्या टैरो राशिफल (Virgo Monthly Tarot Horoscope)

करियर और आर्थिक जीवनः मई 2025 मासिक कन्या टैरो राशिफल के अनुसार कन्या राशि के जातकों के लिए मई का महीना पारिवारिक, करियर और स्वास्थ्य के लिहाज से शुभ फलदायक रहने वाला है।
आपको किसी महत्वपूर्ण पद की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है और उन्हें अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अधिक प्रयास करने की आवश्यकता होगी। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा और व्यापार में उन्नति होगी।

कन्या मासिक टैरो राशिफल पारिवारिक जीवनः पारिवारिक माहौल सकारात्मक रहेगा और मित्रों और संबंधियों से आपको वांछित सहयोग मिलेगा। आपके घर में इष्ट मित्रों और बंधुओं का आवागमन अधिक होगा। दांपत्य जीवन में मध्यम संबंध रहेंगे।
संतानों के पक्ष से समाजसेवा के कुछ महत्वपूर्ण कार्य हो सकते हैं। प्रेमी संबंध मधुर रहेंगे और आप मानसिक रूप से सुदृण और सफल रहेंगे।


मई राशिफल मासिक कन्या टैरो राशिफल स्वास्थ्यः इस महीने आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। इस राशि के जो लोग पहले से ही बीमार चल रहे हैं, उन्हें शीघ्र ही स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इस महीने विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना लाभदायक हो सकता है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Monthly Tarot Horoscope: मई 2025 में मेष, वृषभ समेत 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार, कॉम्प्टीशन में सफलता

ट्रेंडिंग वीडियो