scriptToday Horoscope 14 April 2025 : भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे भाग्य के द्वार, इन 4 राशियों को होगा धन और संपत्ति का अपार लाभ | Today Horoscope 14 April 2025 Lord Shiva Blessings brings good luck Fortune Profit in Property for mesh Vrishabha mithun kark singh kanya rashi aaj ka tarot rashifal aries to pisce | Patrika News
राशिफल

Today Horoscope 14 April 2025 : भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे भाग्य के द्वार, इन 4 राशियों को होगा धन और संपत्ति का अपार लाभ

Today Horoscope 14 April 2025 : सोमवार के टैरो राशिफल में महादेव की कृपा से सभी 12 राशियों के लिए कुछ खास संकेत हैं। जानिए किस राशि को मिलेगा लाभ, किसे बरतनी है सावधानी, और कौन से मौके आपके दरवाजे पर दस्तक देने वाले हैं। आइए जानते हैं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से एक-एक कर सभी राशियों की आज की स्थिति।

जयपुरApr 14, 2025 / 07:46 am

Manoj Kumar

Today Horoscope 14 April 2025

Today Horoscope 14 April 2025

Today Horoscope 14 April 2025 : आज सोमवार को वैशाख माह का दूसरा दिन है। आज के दिन भगवान शिव का व्रत रखा जाता है। आज के टैरो राशिफल में सभी 12 राशियों के लिए कुछ खास संकेत हैं। मेष राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। वृषभ को प्रॉपर्टी से जुड़ा काम फायदेमंद रहेगा। मिथुन को अच्छी खबर मिल सकती है। कर्क राशि वालों को नुकसान हो सकता है। सिंह राशि के लिए आज नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। कन्या राशि वालों के पैसे के मामले में दिन अच्छा है। टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते है सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष टैरो राशिफल (Today Horoscope Mesh)

आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है, खासकर विदेश या निवेश से जुड़ी हुई। पैसे और आराम की चीज़ों में बढ़ोतरी होगी। बाहर के लोग भी आपकी मदद करेंगे।

वृषभ टैरो राशिफल (Today Horoscope Vrishabha)

आज ऑफिस में किसी जरूरी मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम फायदेमंद रहेगा। सेहत भी ठीक रहेगी।

मिथुन टैरो राशिफल (Today Horoscope Mithun)

काम में कुछ अच्छे बदलाव नजर आएंगे। खेल या पढ़ाई से जुड़ी किसी बड़ी हस्ती से प्रेरणा मिलेगी। बच्चों से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें : Aaj Ka Kumbh Rashifal 14 April 2025 : आज कुंभ राशि वालों का बजेगा डंका, कंपनी में बढ़ेगा मान-सम्मान, मिलेगा बड़ा लाभ

कर्क टैरो राशिफल (Today Horoscope Kark)

अगर कहीं पैसे लगाने का सोच रहे हैं तो पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। वरना नुकसान हो सकता है। घर में थोड़ी बहस हो सकती है जिससे टेंशन बढ़ेगा।

सिंह टैरो राशिफल (Today Horoscope Singh)

आज नया काम शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। दोस्तों से दिल की बातें शेयर करके हल्का महसूस करेंगे।

कन्या टैरो राशिफल (Today Horoscope Kanya)

पैसे के मामले में दिन अच्छा है। कमाई बढ़ सकती है। घर के बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखें। मन थोड़ा आध्यात्म की ओर झुका रहेगा।

तुला टैरो राशिफल (Today Horoscope Tula)

कोई नया आइडिया या जानकारी आपकी सोच को एक नई दिशा दे सकती है। लेकिन सफर ज्यादा हो सकता है जिससे थकावट महसूस होगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Today Horoscope Vrishchik)

कोई गलती या लापरवाही परिवार में तनाव ला सकती है। पैसे के मामलों में आप बिजी रहेंगे। बीमारियों से बचकर रहें।

धनु टैरो राशिफल (Today Horoscope Dhanu)

आज आप खुद को अच्छे से लोगों के सामने पेश कर पाएंगे। लेकिन प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई झगड़ा आपको परेशान कर सकता है।

यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 13 To 19 April 2025: वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ की चमकेगी किस्मत, नौकरी, धन, व्यापार और विद्या में अपार सफलता

मकर टैरो राशिफल (Today Horoscope Makar)

छोटी बात पर कानूनी झंझट हो सकता है, सावधान रहें। कागजी काम ठीक से पूरे करेंगे। कहीं बाहर जाने का मौका भी मिल सकता है।

कुंभ टैरो राशिफल (Today Horoscope Kumbh)

आज आप कुछ ज्यादा ही सोच-विचार में उलझ सकते हैं। नए काम शुरू करें और दूसरों से मदद लेने में संकोच न करें।

मीन टैरो राशिफल (Today Horoscope Meen)

थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं लेकिन शादीशुदा जिंदगी ठीक चलेगी। नई नौकरी या काम मिलने के भी चांस हैं।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Today Horoscope 14 April 2025 : भगवान शिव की कृपा से खुलेंगे भाग्य के द्वार, इन 4 राशियों को होगा धन और संपत्ति का अपार लाभ

ट्रेंडिंग वीडियो