पुलिस के सूत्रों की माने तो शिलांग में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशा में फरार हुए थे। हत्या का मास्टरमाइंड राज कुशवाहा समेत अन्य तीनों आरोपी अलग अलग संसाधनों से मध्य प्रदेश लौट आए, जबकि सोनम मेघालय के शिलांग से 1200 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के लिए निकली।
यह भी पढ़ें- Meghalaya Murder Case : सोनम निकली राजा की कातिल, पुलिस ने यूपी से किया गिरफ्तार, 3 हमलावर एमपी से पकड़े गए नेपाल भागने की तैयारी में थी सोनम
जानकारी ये भी सामने आई है कि, यहां से गोरखपुर के रास्ते वो नेपाल भागने की तैयारी में थी। क्योंकि, गाजीपुर से गौरखपुर की दूरी महज 150 कि.मी रह गई थी। यानी सिर्फ दो घंटे ट्रेवल करने के बाद सोनम भारत से फरार होकर नेपाल भागने वाली थी। मामला शांत होने के बाद राज कुशवाह भी नेपाल पहुंच जाता, जिसके बाद आगे की रणनीति तैयार होती। हालांकि, इस दावे में कितनी सच्चाई है, ये कुछ देर में स्पष्ट हो जाएगा।