mp weather news : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पारा फिर बढ़ने लगा है। तेज ठंड का दौर कुछ दिनों के लिए थमेगा। हालांकि तीन-चार दिन बाद फिर मौसम करवट बदलेगा और तेज ठंड के साथ बारिश का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले सप्ताह में बारिश और ओले के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। इस दौरान कोहरा भी छाया रहेगा। अभी एक फरवरी तक रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलेगी। गुरुवार को जबलपुर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बादल छा सकते हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार को रात का तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहा सामान्य से दो डिग्री कम रहा। इससे रात को ठंड से कुछ हद तक राहत रही। दिन मे तेज धूप के चलते दिन का अधिकतम तापमान भी बढ़ा। बुधवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। सुबह-शाम हल्की ठंड बनी हुई है।
mp weather news
mp weather news : एक फरवरी से बिगड़ेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी ईरान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। एक फरवरी से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ के भी उत्तर भारत में सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके साथ ही एक अन्य प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंच सकता है। जिसके कारण जबलपुर सहित संभाग के कई जिलों में बारिश होगी। 30-31 जनवरी को बारिश के आसार नहीं है। दिन में ठंडक रहेगी, लेकिन रात में पारा बढ़ा रहेगा।
Hindi News / Jabalpur / mp weather news : फिर बढ़ा रात का पारा, 2 दिन बाद बादल छाने के आसार