scriptसीएम डॉ मोहन यादव से मिलने जा रहे कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार | mp news Congress councilor going to meet CM Dr. Mohan Yadav arrested | Patrika News
जबलपुर

सीएम डॉ मोहन यादव से मिलने जा रहे कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में सीएम डॉ मोहन यादव से मिलने जा रहे कांग्रेसी पार्षदों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

जबलपुरFeb 19, 2025 / 06:20 pm

Himanshu Singh

mp news
MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सीएम डॉ मोहन यादव से मिलने जा रहे कांग्रेसी पार्षद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्यमंत्री को कांग्रेस पार्षदों ने 5 सूत्रीय मांगों को ज्ञापन देने के लिए जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी।

15 कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार


मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे 15 कांग्रेसी पार्षदों को अनुमति नहीं मिलने पर गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेसी पार्षदों का आरोप है कि महापौर से नगर निगम की व्यवस्था नहीं संभाल पा रही है। इसमें सीएम डॉ मोहन को हस्तक्षेप करना चाहिए।
ओमती पुलिस के द्वारा 15 पार्षदों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 172 के तहत हिरासत में लिया है। पार्षदों ने आरोप लगाया है कि ये सरकार की मनमानी और तानाशाही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सीएम मोहन यादव हाईटेक गौशाला का करेंगे भूमिपूजन


सीएम डॉ मोहन यादव आज वार्ड नंबर 79 में 10 करोड़ की लागत से बनी हाईटेक गौशाला का भूमिपूजन करेंगे। गौशाला करीब 53 एकड़ की जमीन में फैली है। गौशाला बनने के बाद सड़क में घूम रहे गायों को रहने का स्थान मिलेगा। इस गौशाला में 10 हजार गायों को रखने की क्षमता होगीष साथ ही यहां पर बॉयो गैस और गोमूत्र प्लांट लगाने की भी योजना है।

Hindi News / Jabalpur / सीएम डॉ मोहन यादव से मिलने जा रहे कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार

ट्रेंडिंग वीडियो