scriptCG News: तोकापाल-बस्तर जनपदों में आज होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का फैसला, क्रॉस वोटिंग से कहीं बिगड़े न समीकरण | CG News: Today there will be election of President and Vice President of District Panchayats | Patrika News
जगदलपुर

CG News: तोकापाल-बस्तर जनपदों में आज होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का फैसला, क्रॉस वोटिंग से कहीं बिगड़े न समीकरण

CG News: जनपद पंचायत और जिला पंचायत पंचायत चुनाव में क्रॉस वोटिंग पहले क चुनाव में देखने को मिला है। यदि क्रास वोटिंग पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के द्वारा किया जाता है।

जगदलपुरMar 04, 2025 / 11:47 am

Laxmi Vishwakarma

CG News: तोकापाल-बस्तर जनपदों में आज होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का फैसला, क्रॉस वोटिंग से कहीं बिगड़े न समीकरण
CG News: तोकापाल व बस्तर जनपदों के जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव आज मंगलवार को किया जाएगा। जनपद सदस्य अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए सदस्यों का समर्थन चाहिए होगा। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों में जोर-आजमाईश हैं। दोनों ही पार्टी जनपदों में अपना कब्जा जमाने का प्रयास कर रही हैं।

CG News: तोकापाल जनपद में कांटे की टक्कर

इस त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में जनपदों से कुल 113 जनपद सदस्यों ने जीत हासिल किया है, जिन्हें आज अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनना है। जिसमें आज बस्तर, जगदलपुर, बकावंड और तोकापाल जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाएंगे। वहीं पर दरभा, बास्तानार और बकावंड में 6 मार्च को तथा लोहांडीगुड़ा 10 व जगदलपुर में 11 मार्च को सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित अधिकांश प्रत्याशियों की जीत दरभा, जगदलपुर, बस्तर, लोहण्डीगुडा, बास्तानार और बकावंड ब्लाक में हुई है। इसलिए इन जनपद पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की अधिक संभावना है। इसके अलावा तोकापाल जनपद में कांटे की टक्कर बन रही हैं।

अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर होगा काबिज

यहां पर 6 जनपद सदस्य भाजपा और 6 जनपद सदस्य कांग्रेस और एक ने निर्दलीय के तौर पर जीत हासिल किया है। ऐसे में यहां जोड़-तोड़ की राजनीति हो सकती है। हालांकि यदि भाजपा और कांग्रेस समर्थित एक से अधिक प्रत्याशी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए दावेदारी करते हैं, तो कुछ भी हो सकता है।
यह भी पढ़ें

CG News : सीएम साय बोले- रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव को भारी अंतर से जीतना है

सदस्यों का अधिक समर्थन जिसे प्राप्त होगा वहीं अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होगा। ऐसी परिस्थितियां बनी तो दोनों ही पार्टी नेताओं की रणनीति धरी की धरी रह जाएगी। अधिक वोट प्राप्त करने वाला ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो पाएगा।

क्रॉस वोटिंग कहीं बिगाड़े न समीकरण

CG News: जनपद पंचायत और जिला पंचायत पंचायत चुनाव में क्रॉस वोटिंग पहले क चुनाव में देखने को मिला है। यदि क्रास वोटिंग पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के द्वारा किया जाता है, तो पूरा समीकरण बिगड़ सकता है। जिन पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, वहां कुर्सी खिसक सकती है। ऐसे में पार्टी नेताओं के कंधों पर पूरा दारोमदार है कि वे अपने प्रत्याशियों को एकजूट रखें।
जनपद पंचायत और जिला पंचायत चुनाव में क्रॉस वोटिंग पहले क चुनाव में देखने को मिला है। यदि क्रास वोटिंग पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के द्वारा किया जाता है, तो पूरा समीकरण बिगड़ सकता है। जिन पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है, वहां कुर्सी खिसक सकती है। ऐसे में पार्टी नेताओं के कांधों पर पूरा दारोमदार है कि वे अपने प्रत्याशियों को एकजूट रखें।

Hindi News / Jagdalpur / CG News: तोकापाल-बस्तर जनपदों में आज होगा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद का फैसला, क्रॉस वोटिंग से कहीं बिगड़े न समीकरण

ट्रेंडिंग वीडियो