scriptEid-ul-Adha 2025: ईद उल अजहा आज… ईदगाह में नहीं पढ़ी जाएगी नमाज, जानवरों की कुर्बानी पर लगा पाबंदी | Eid-ul-Adha 2025: Namaz will not be read in Idgah | Patrika News
जगदलपुर

Eid-ul-Adha 2025: ईद उल अजहा आज… ईदगाह में नहीं पढ़ी जाएगी नमाज, जानवरों की कुर्बानी पर लगा पाबंदी

Eid-ul-Adha 2025: कमेटी की तरफ से समाज के लोगों को समय का खास ख्याल रखने को कहा गया है। इसके साथ ही कुर्बानी खुले में हरगिज न करें।

जगदलपुरJun 07, 2025 / 12:23 pm

Laxmi Vishwakarma

ईदगाह में नहीं मस्जिदों में पढ़ी जाएगी नमाज (Photo source- AI)

ईदगाह में नहीं मस्जिदों में पढ़ी जाएगी नमाज (Photo source- AI)

Eid-ul-Adha 2025: ईद-उल-अजहा शनिवार को मनाई जाएगी। लेकिन इस बार इसकी नमाज ईदगाह में नहीं बल्कि मस्जिदों में अदा की जाएगी। शहर की सभी पांच मस्जिदों में नमाज का एहतमाम किया जाएगा। समाज प्रमुखों के मुताबिक उन्होंने यह फैसला बारिश को ध्यान में रखकर लिया है।

संबंधित खबरें

Eid-ul-Adha 2025: पांच मस्जिदों में होगी नमाज

अंजुमन इस्लामिया कमेटी के मुताबिक सभी पांच मस्जिदों में नमाज होगी। सबसे पहली जमात जामा मस्जिद समेत सदर मस्जिद, जिक्रुन्नबी मस्जिद, गौसिया मस्जिद, नूरी मस्जिद में सुबह 6.30 बजे अदा की जाएगी। वहीं दूसरी जमात सिर्फ जामा मस्जिद और सदर मस्जिद में सुबह 8 बजे होगी।
यह भी पढ़ें

ईद के एक दिन पहले गुरूद्वारे में रोजा इफ्तार का आयोजन कर सिक्ख समाज ने पेश की एकता की मिसाल

जानवरों की कुर्बानी पर पाबंदी

Eid-ul-Adha 2025: कमेटी की तरफ से समाज के लोगों को समय का खास ख्याल रखने को कहा गया है। इसके साथ ही कुर्बानी खुले में हरगिज न करें। कुर्बानी के बाद वेस्टेज को पॉलीथीन में बंद कर नगर निगम के कूड़ेदान में डालें। जिन जानवरों की कुर्बानी पर पाबंदी है उनकी कुर्बानी न करें।
कुर्बानी के दौरान का कोई फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर न करें। जैसी हिदायत दी है। समाज प्रमुखों ने बताया कि सभी जगह पर शांति व सौहाद्रपूर्ण माहौल में नमाज अता की जाएगी।

Hindi News / Jagdalpur / Eid-ul-Adha 2025: ईद उल अजहा आज… ईदगाह में नहीं पढ़ी जाएगी नमाज, जानवरों की कुर्बानी पर लगा पाबंदी

ट्रेंडिंग वीडियो