2 और 3 अप्रैल को हो सकती है बारिश
मौसम वैज्ञानिक सुनील गुप्ता ने बताया कि तीसरा सिस्टम वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना है। यह सिस्टम 2 से 3 अप्रैल तक एक्टिव हो सकता है। आने वाले तीन दिनों तक गर्मी बरकरार रहेगी। इसके बाद 3 अप्रैल से मौसम बदलेगा। रविवार को जगदलपुए का तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।Weather Alert: इन जिलों में बारिश की संभावना
IMD के मुताबिक, 1 और 2 अप्रैल को दुर्ग, बस्तर संभाग और अन्य क्षेत्रों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 1 अप्रैल को खैरागढ़, छुईखदान, गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर, अंबागढ़ चौकी, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर इलाके में बारिश की संभावना है। 2 अप्रैल को को दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, दंतेवाड़ा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में बारिश के आसार हैं।Weather Alert: 1 अप्रैल से मौसम में होगा बड़ा बदलाव! कई स्थानों पर अंधड़ के साथ हो सकती है बारिश, आज भी हीट-वेव Alert
गरज चमक के साथ बारिश और आंधी की संभावना
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक सिस्टम एक्टिव होने से प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ ही कुछ जगहों पर अंधड़ चलने की भी संभावना है, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में फिर से एक बार गिरावट होने की संभावना है।संभाग में कैसा रहा तापमान
रायपुर संभाग: अधिकतम 41° डिग्री, न्यूनतम 24 डिग्रीदुर्ग संभाग: अधिकतम 40 डिग्री, न्यूनतम 23 डिग्री
बिलासपुर संभाग: अधिकतम 39 डिग्री, न्यूनतम 22 डिग्री
सरगुजा संभाग: अधिकतम 37 डिग्री, न्यूनतम 18 डिग्री
बस्तर संभाग: अधिकतम 38 डिग्री, न्यूनतम 20 डिग्री