बोर्ड अध्यक्ष के बयान से बढ़ा असमंजस
अभ्यर्थियों के विरोध के बाद बोर्ड अध्यक्ष की ओर से जारी बयान ने और असमंजस खड़ा कर दिया। अध्यक्ष ने हाल ही सोशल मीडिया पर कहा कि वाहन चालक भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र के बारे में कुछ शंकाएं व्यक्त की गई हैं। शायद सभी संस्थाएं ड्राइवर को सैलरी स्लिप या चेक से सैलरी नहीं देतीं।सैलरी स्लिप भी होनी चाहिए
हमने अनुभव प्रमाण पत्र मांगा है। यह प्रमाण पत्र किसी कंपनी का होना चाहिए। चालक के पास सैलरी स्लिप भी होनी चाहिए। इससे प्रमाण पत्र की जांच होगी। वैसे यह संबंधित विभाग अपने स्तर पर जांच करेगा।–आलोक राज, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर असमंजस
चयन बोर्ड की ओर से निकाली गई वाहन चालक भर्ती में अनुभव प्रमाण पत्र को लेकर असमंजस है। लाइसेंस होने के बाद भी प्रमाण पत्र लेने का औचित्य नहीं है। इससे प्रमाण पत्रों का फर्जीवाड़ा बढ़ेगा। युवा विरोध कर रहे हैं। सरकार स्थिति स्पष्ट करें।ईरा बॉस, प्रदेशाध्यक्ष, युवा हल्ला बोल