जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। खोरी में एक भगवान का प्राचीन मंदिर है। मंदिर के नाम 4 सौ बीघा जमीन है। जिसे मंदिर का पुजारी हर साल बटाई पर देता है। उस जमीन को खेती करने के लिए दोनों पक्ष लेना चाहते हैं। इसलिए दोनों पक्षों में इसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही है। जिसको लेकर 10 दिन पहले भी खोरी गांव में दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। हरिओम जाट और अतर सिंह जाट के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े को लेकर पुलिस ने हरिओम पक्ष के प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद प्रदीप कल जेल से आया था।
इसके बाद अतरसिंह अपने साथियों के हरिओम के घर पर पहुंचा। जिसके बाद दोनों पक्षों में फायरिंग हुई। फायरिंग में हरिओम की मौत हो गई। उसका बेटा गौरव और भतीजा प्रदीप घायल हो गया। इसके अलावा अतरसिंह भी घायल हो गया। पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है।