गुजरात में नए नगर निगम से शहरी विकास हुआ तेज
पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि जनवरी, 2025 में गुजरात सरकार ने वहां नगर निगमों की संख्या बढ़ाते हुए 9 नए नगर निगम बनाए। जिसकी वजह शहरी विकास को तेज करना बताया गया।
गुजरात मॉडल को पूरी तरह फेल मानती है राजस्थान सरकार
अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि गुजरात मॉडल को भाजपा सरकारें आदर्श मानती हैं। परन्तु राजस्थान की भाजपा सरकार इस गुजरात मॉडल को पूरी तरह फेल मानती है।
विकास के क्रम में उल्टी दिशा में चल रही है भजनलाल सरकार
अशोक गहलोत ने लिखा कि इसलिए ही यहां सुनियोजित शहरी विकास के लिए जनसंख्या के अनुपात में हमारी सरकार के दौरान बनाए गए नगर निगमों, नगर पालिकाओं की संख्या को घटाया जा रहा है। ऐसा देश में संभवत: पहला उदाहरण होगा जिसमें विकास के क्रम में सरकार उल्टी दिशा में चल रही है।