scriptराज्यपाल जैसलमेर के दौरे पर, सीमा क्षेत्र जाएंगे, सोनार दुर्ग का भी करेंगे भ्रमण | Governor on Jaisalmer tour, will visit border area | Patrika News
जैसलमेर

राज्यपाल जैसलमेर के दौरे पर, सीमा क्षेत्र जाएंगे, सोनार दुर्ग का भी करेंगे भ्रमण

प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास पर शुक्रवार को पहुंच रहे हैं।

जैसलमेरMar 06, 2025 / 08:47 pm

Deepak Vyas

jsm
प्रदेश के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास पर शुक्रवार को पहुंच रहे हैं। उनकी प्रस्तावित यात्रा को लेकर जैसलमेर में आधिकारिक स्तर पर तैयारियां की गई। बागड़े के सोनार दुर्ग का भ्रमण करने आने की संभावना के चलते गुरुवार दिन में प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने दुर्ग में राज्यपाल के वाहन के प्रवेश और अन्य व्यवस्थाओं को देखा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्यपाल शुक्रवार प्रात: 8.30 बजे राज्य विमान से जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे और करीब 9 बजे जैसलमेर सिविल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे एयरपोर्ट से सीधे सीमावर्ती तनोट माता मंदिर जाएंगे और मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। बागड़े के सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकी के भ्रमण का भी कार्यक्रम बताया जा रहा है। इस दौरान वे जवानों से मुलाकात करेंगे। राज्यपाल सीमावर्ती गांवों के लोगों से भी मिलेंगे। रात्रि विश्राम जैसलमेर में करने के बाद राज्यपाल 8 मार्च को सडक़ मार्ग से पोकरण के लिए राज्यपाल होंगे। उनका पोकरण में परमाणु शक्ति परीक्षण स्थल का दौरा किए जाने की संभावना जताई गई है। राज्यपाल रामदेवरा में लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन करने भी जाएंगे।

राज्यपाल लेंगे अधिकारियों की बैठक

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े की अध्यक्षता में शुक्रवार को सायं 4 बजे जिला कलक्ट्री सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक रखी गई है। यह जानकारी जिला कलक्टर प्रतापसिंह ने दी।

Hindi News / Jaisalmer / राज्यपाल जैसलमेर के दौरे पर, सीमा क्षेत्र जाएंगे, सोनार दुर्ग का भी करेंगे भ्रमण

ट्रेंडिंग वीडियो