CG Monsoon 2025: राहत भरी खबर
इन पूर्वानुमान के आधार पर पिछले साल की तुलना में इस बार एक सप्ताह पहले मानसून की दस्तक होगी। मौसम विभाग के अनुसार केरल के ऊपर दक्षिण पश्चिम
मानसून के आरंभ की तारीख 4 दिन आगे या पीछे होने के साथ इसके 27 मई होने की संभावना है। परिस्थति अनुकूल रही तो 12 जून तक जिला में मानसून दस्तक दे देगा। इस बार तेज गर्मी पड़ी है तो बारिश भी ज्यादा होने का अनुमान भी लगाया जा रहा है।
मानसून क्षेत्र में दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर प्रारंभिक मानसून वर्षा का अनुभव होता है। मानसूनी हवा उसके बाद बंगाल की खाड़ी के पार उत्तर पश्चिम में आगे बढ़ती है।
मानसून के आरंभ प्रगति की नई सामान्य तारीखों के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून 15 मई को अंडमान सागर के ऊपर आगे बढ़ता है। वर्तमान में लक्ष्यद्वीप क्षेत्र और आसपास में एक अवदाब बना हुआ है। अंडमान में जल्द ही पहुंचने के लिए अनकूल परिस्थिति बनी है।
आज से बारिश-बूंदाबांदी की संभावना
पिछले पांच साल की रिकार्ड पर गौर करें तो नवतपा के शुरूआत में दो से तीन गर्मी पड़ती है। इसके बाद बारिश व अंधड़ चलना शुरू हो जाता है। कुछ इस तरह इस साल भी होने की
संभावना है। माने जल्द ही जिलेवासियों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन दिन तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी तो कहीं अंधड़ चलने की संभावना है।
वर्ष वास्तविक तिथि पूर्वानुमान की आरंभ तिथि
2017 30 मई 30 मई 2018 29 2 मई 2019 08 जून 06 जून 2020 01 जून 05 जून 2021 03 जून 31 मई 2022 29 2 मई8 मई 2030 08 जून 30 मई 2024 30 मई 01 जून