scriptCG Accident News: दुर्घटना! बोलेरो और बाइक में टक्कर जोरदार टक्कर, एक की मौत.. | CG Accident News: Accident! Strong collision between Bolero and bike | Patrika News
जशपुर नगर

CG Accident News: दुर्घटना! बोलेरो और बाइक में टक्कर जोरदार टक्कर, एक की मौत..

CG Accident News: जशपुर-कुनकुरी एनएच-43 मार्ग पर कुनकुरी नगर की सीमा में बंदराखसरा नाला के पास शुक्रवार रात बोलेरो और मोटरसाइकिल की आमने समाने टक्कर हो गई।

जशपुर नगरFeb 02, 2025 / 11:36 am

Shradha Jaiswal

CG Accident News: दुर्घटना! बोलेरो और बाइक में टक्कर जोरदार टक्कर, एक की मौत..

CG Accident News: दुर्घटना! बोलेरो और बाइक में टक्कर जोरदार टक्कर, एक की मौत..

CG Accident News: छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिले में जशपुर-कुनकुरी एनएच-43 मार्ग पर कुनकुरी नगर की सीमा में बंदराखसरा नाला के पास शुक्रवार रात बोलेरो और मोटरसाइकिल की आमने समाने टक्कर हो गई। घटना के प्रत्यक्षदशियों ने बताया कि दुर्घटना में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई वहीं सवार साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें

तेज रफ्तार! ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत, चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CG Accident News: दुर्घटना में एक की मौत

CG Accident News: दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी कुनकुरी सुनील सिंह व एसआई संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल और मृतक को अस्पताल पहुंचाया। प्रार्थी बाइक सवार मनीष खलखो की रिपोर्ट पर कुनकुरी पुलिस ने आरोपी बोलेरो चालक के विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
एसआई संतोष तिवारी ने बताया कि दुलदुला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आरएचओ मेल के पद पर कार्य करने वाले अरूण कुमार महंत पिता अमर दास महंत 36 वर्ष व मनीष खलखो पिता स्वर्गीय मधूरचैन खलखो 33 वर्ष अपनी मोटरसाईकल क्रमांक सीजी 15 डीए 5061 से जशपुर जिला मुख्यालय से विभागीय ट्रेनिंग लेकर कुनकुरी अपने निवास आ रहे थे। इसी दौरान बंदराखसरा नाला के पास टक्कर हो गई।
दुर्घटना में बाईक चला रहे अरूण कुमार महंत की मौके पर ही मौत हो गई तथा साथी सवार मनीष खलखो गंभीर रूप से घायल हो गया। मनीष खलखो का अस्पताल में ईलाज जारी है, जिसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Hindi News / Jashpur Nagar / CG Accident News: दुर्घटना! बोलेरो और बाइक में टक्कर जोरदार टक्कर, एक की मौत..

ट्रेंडिंग वीडियो