हरसंभव मदद का आश्वासन
मुंबई में सोमवार को प्रवासी राजस्थानियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मामले की जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत व शेरगढ़ विधायक बाबूसिंह राठौड़ ने महाराष्ट्र के स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से बातचीत की और पीड़ित परिवार के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। चेन्नई में मिठाई का काम करने वाले सुमेर सिंह पुत्र जबरसिंह अपने तीन भाइयों के साथ चेन्नई-
जोधपुर एक्सप्रेस से रविवार को जोधपुर लौट रहे थे। ट्रेन के लोकल कोच में शाम को उनकी एक अन्य युवक के साथ सीट को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद नंदुरबार स्टेशन पर धारदार हथियारों के साथ आए दर्जनभर बदमाशों ने सुमेर सिंह पर जानलेवा हमला बोल दिया।
चाकू के ताबड़तोड़ वार से सुमेर सिंह के पैर में गंभीर घाव हो गया। वहीं उनके बीच बचाव में शेरगढ़ इलाके के एक युवक पर्वत सिंह पर भी चाकू से वार किया। घटना के बाद रेलवे व स्थानीय पुलिस ने दोनों घायलों को नंदुरबार के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां सुमेर सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पर्वत सिंह को मामूली चोट आई है। बता दें कि मृतक की 20 फरवरी को शादी होनी थी।