scriptखुशबू की अंतिम यात्रा में ‘आसमान भी रोया’…सबके मुंह में सिर्फ एक बात- ‘भगवान ऐसा किसी के साथ न करे’ | Khushboo Rajpurohit funeral sky also cried everyone sad ahmedabad plane crash | Patrika News
जोधपुर

खुशबू की अंतिम यात्रा में ‘आसमान भी रोया’…सबके मुंह में सिर्फ एक बात- ‘भगवान ऐसा किसी के साथ न करे’

Khushboo Rajpurohit: पति के पास लंदन जाने का सपना संजोकर निकली खुशबू राजपुरोहित का शव जैसे ही आंगन में पहुंचा चीख-पुकार मच गई। हर किसी के आंख में आंसू दिखा। अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाली खुशबू राजपुरोहित का तेज बारिश के बीच अंतिम संस्कार हुआ।

जोधपुरJun 15, 2025 / 09:36 pm

Kamal Mishra

Khushboo Rajpurohit funeral

खुशबू राजपुरोहित की अंतिम यात्रा (फोटो-पत्रिका)

Khushboo Rajpurohit: जोधपुर। अहमदाबाद विमान हादसे में जान गंवाने वाली खुशबू राजपुरोहित का शव रविवार को उसके ससुराल पैतृक गांव खाराबेरा पहुंचा। यहां तेज बारिश के बीच उनकी अंतिम यात्रा रवाना हुई। परिवार के साथ गांव के लोगों की आंखें नम थी। शव यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी बारिश तेज होने लगी, ऐसा लगा मानो आसमान भी आंसू बरसा कर अंतिम विदाई दे रहा हो।

संबंधित खबरें

खुशबू राजपुरोहित अपने पीहर के पैतृक गांव अराबा से पिता और अन्य रिश्तेदारों के साथ लंदन के लिए निकली थी। खुशबू के पति विपुल राजपुरोहित लंदन में कार्यरत हैं। 5 महीने पहले ही उसकी शादी हुई और वह शादी के बाद पहली बार लंदन जा रही थी। लेकिन विमान हादसे ने परिवार की ‘खुशबू’ को छीन लिया।
Khushboo Rajpurohit funeral
हादसे के बाद डीएनए सैम्पल से पुष्टि होने पर रविवार को परिवार को शव सौंपा गया। रविवार को जब उनकी अंतिम यात्रा ससुराल के पैतृक गांव खाराबेरा पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार एकत्रित हुए। इस मौके पर पूर्व विधायक महेंद्र सिंह बिश्नोई, लूणी प्रधान वाटिका राजपुरोहित, हनुमान सिंह राजपुरोहित सहित इलाके के हजारों लोग शामिल हुए।

गांव में नहीं जले चूल्हे

खुशबू राजपुरोहित की मौत का इतना गम कि ग्रामीणों के साथ-साथ भगवान इंद्रदेव ने भी जलधारा बरसाई। हर ग्रामीण की आंखें नम थी, गांव में चूल्हा तक नहीं जला। जब खुशबू का शव आंगन में पहुंचा तो कोहराम मच गया। हर कोई यही कह रह था कि भगवान ऐसा किसी के साथ न करे।
Khushboo Rajpurohit funeral

पिता का लिया डीएनए सैम्पल

लंदन के लिए रवाना हुई खुशबू की मौत की पुष्टि डीएनए जांच के बाद की गई। उनके पिता मदनसिंह राजपुरोहित का डीएनए सैंपल अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लिया गया था, जांच रिपोर्ट आने के बाद शव परिवार को सौंपा गया। रविवार शाम को एम्बुलेंस से शव ससुराल के पैतृक गांव खाराबेरा पहुंचा। फिर यहां से खुशबू की अंतिम यात्रा निकली।

Hindi News / Jodhpur / खुशबू की अंतिम यात्रा में ‘आसमान भी रोया’…सबके मुंह में सिर्फ एक बात- ‘भगवान ऐसा किसी के साथ न करे’

ट्रेंडिंग वीडियो