scriptRape News: दोस्त की पत्नी पर रखता था बुरी नजर, इस बहाने से अपने जाल में फंसाया और कई महीने तक किया रेप | Police arrested the accused of rape in Jodhpur | Patrika News
जोधपुर

Rape News: दोस्त की पत्नी पर रखता था बुरी नजर, इस बहाने से अपने जाल में फंसाया और कई महीने तक किया रेप

Jodhpur Crime: आरोपी ने शादी का झांसा देकर विवाहिता को अपने जाल में फंसाया और कई महीने तक रेप किया।

जोधपुरMar 18, 2025 / 04:55 pm

Rakesh Mishra

Rape in jodhpur

प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान के जोधपुर के सूरसागर थाना पुलिस ने पिछले करीब एक महीने से फरार बलात्कार के आरोपी को रोहट से दस्तयाब किया है। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज करवाया था।
सूरसागर थानाधिकारी हरिश्चंद्र सोलंकी ने बताया कि गत 16 फरवरी को एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपी बांडाई रोहट जिला पाली निवासी डूंगरराम पुत्र जोगाराम भील उसके पति के साथ काम करता था और उसका घर पर भी आना जाना था। इसके चलते आरोपी से उसकी दोस्ती हो गई और बाद में आरोपी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ जोधपुर में किराए के कमरे में लेकर आ गया।
यह वीडियो भी देखें

कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा

यहां पर महिला के साथ रहने लगा और उसे शादी का झांसा देकर बलात्कार करता रहा। कई महीने तक ऐसा ही चलता रहा। इस पर परेशान होकर पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

Hindi News / Jodhpur / Rape News: दोस्त की पत्नी पर रखता था बुरी नजर, इस बहाने से अपने जाल में फंसाया और कई महीने तक किया रेप

ट्रेंडिंग वीडियो