scriptखुशखबरी: कानपुर को मिले चार पुल, 163 करोड की लागत से गंगा में बनेगा फोरलेन पुल | Good news: Kanpur gets four bridges, four-lane bridge built on Ganga | Patrika News
कानपुर

खुशखबरी: कानपुर को मिले चार पुल, 163 करोड की लागत से गंगा में बनेगा फोरलेन पुल

Kanpur gets four bridges कानपुर में चार फ्लाईओवर का निर्माण करने का प्रस्ताव है। जिसमें एक फोरलेन का पुल गंगा पर बनेगा। इसके अतिरिक्त रेलवे ओवरब्रिज और फोरलेन फ्लाईओवर भी बनाएं जाने का निर्णय लिया गया है। जिन्हें सेतु निर्माण लिमिटेड बनायेगा।

कानपुरJun 25, 2025 / 11:31 am

Narendra Awasthi

Kanpur gets four bridges कानपुर और उन्नाव के बीच फोर लेन पुल का निर्माण किया जाएगा। सेतु निगम लिमिटेड स्कूल का निर्माण करेंगे। 163 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले पुल से कानपुर उन्नाव के बीच यातायात सूगम हो जाएगा। कानपुर में ही 151 करोड़ रुपए के रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाएगा। जबकि जीटी रोड पर फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। इसके साथ ही घंटाघर में दो लेन का फ्लावर बनाया जाएगा। सेतु निगम लिमिटेड ने इन कार्यों की प्रोजेक्ट तैयार की है। कानपुर उन्नाव के बीच गंगापुर पुल का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। जिस पर अंग्रेजों के समय बनाया गया पुल जर्जर होने के कारण बंद कर दिया गया था इसी बीच इसका एक टुकड़ा भी गिरकर नदी में समा गया है। ‌
यह भी पढ़ें

कानपुर डीएम और सीएमओ विवाद: मुख्यमंत्री कार्यालय से फाइल तलब, भाजपा दो भागों में बटी

उत्तर प्रदेश के कानपुर और उन्नाव के बीच आवागमन काफी कष्टदायक है। सुबह और शाम के समय आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है इसका प्रमुख कारण उन्नाव उसके शुक्लागंज से कानपुर के बीच अंग्रेजों के जमाने का बनाया गया पुल को बंद करना है। जिसे जर्जर होने के बाद बंद कर दिया गया था इस समय ‘टू लेन’के गंगापुर से आवागमन हो रहा है। जबकि शुक्लागंज से रोजाना हजारों की संख्या में लोग काम करने के लिए कानपुर जाते हैं। फूल निर्माण को लेकर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से लेकर स्थानीय विधायक पंकज गुप्ता तक लिखा पढ़ी कर चुके हैं।

इन योजनाओं पर हो रहा कार्य

उत्तर प्रदेश सेतू निगम लिमिटेड कानपुर से उन्नाव के बीच बनने वाले गंगा पुल का निर्माण कराएगी। जिसकी लागत 163 करोड रुपए से अधिक है। कार्य योजना के अनुसार या पुल चार लेन का होगा। इसके साथ ही कानपुर में जीटी रोड पर फोरलेन का फ्लावर बनाया जाएगा। जबकि घंटाघर रोड पर दो लेन का फ्लाई ओवर बनेगा। इसके अलावा कानपुर सेंट्रल और रावतपुर अनवरगंज क्षेत्र पर चार लेन का रेलवे ओवरब्रिज बनाने की योजना है। इन निर्माण कार्यों के पूरा होने से लोगों को यातायात में काफी सुविधा होगी।

Hindi News / Kanpur / खुशखबरी: कानपुर को मिले चार पुल, 163 करोड की लागत से गंगा में बनेगा फोरलेन पुल

ट्रेंडिंग वीडियो