मौसम विभाग के अनुसार 15 जून से मौसम में परिवर्तन आएगा। जब कहीं हल्की-फुल्की तो कहीं जोरदार बारिश होगी। आज शनिवार से बारिश की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अगले हफ्ते मानसून के प्रवेश करने का भी अनुमान है। 14 और 15 जून से अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की संभावना है।
40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
14 जून से पश्चिमी यूपी के जिलों में बादल गरजने के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश भी होगी। 15 और 16 जून से प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। जबकि 17 और 18 जून को पूरे यूपी में आंधी बारिश जारी किया गया है।
कैसा रहेगा कानपुर का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर में बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शाम को भी बूंदाबांदी होने की संभावना है। 15 जून का तापमान 30 से 41 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। रात को बादल गरजने के साथ आंधी आने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 16 जून से 23 जून के बीच कभी हल्की-फुल्की तो कभी जोरदार बारिश होगी। इस हफ्ते बारिशों वाला मौसम रहने की संभावना है।