उत्तर प्रदेश के कानपुर में 3 जून 2022 को उस समय बड़ी हिंसक घटना हुई थी। जब प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति का दौरा चल रहा था। हिंसा मामले में बिल्डर हाजी वसी पर फंडिंग करने का आरोप लगा था। इस संबंध में कानपुर कमिश्नर रेट पुलिस ने जिला प्रशासन को एक रिपोर्ट दी थी। हाजी वसी और उसके पुत्र अब्दुल रहमान का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किया गया है। जिसमें हाजी बसी के दो शस्त्र लाइसेंस है।
इनके भी शस्त्र लाइसेंस हुए निरस्त
कानपुर हिंसा में शामिल साथ दो अन्य के भी लाइसेंस निरस्त हुए हैं। जिनमें बर्रा थाना क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी धीरेंद्र सिंह भी शामिल हैं। पुलिस रिपोर्ट में बताया गया कि धीरेंद्र सिंह भदौरिया ने शिवराजपुर हाईवे सर्विस रोड पर हवाई फायरिंग कर किया था। जिससे लोग दहशत में आ गए थे। इसी प्रकार नौवस्ता थाना क्षेत्र के देवकी नगर निवासी अजय शर्मा ने छत पर खड़े होकर हवाई फायरिंग किया था। जिसे लाइसेंस शास्त्र का दुरुपयोग मनाया गया और दोनों के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए।