उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की दौड़ परीक्षा कानपुर के पीएसी ग्राउंड श्याम नगर में कराई जा रही है। जिसमें अभ्यर्थियों को दौड़ के लिए बुलाया गया। दौड़ शुरू होने के बाद अभ्यर्थी गश खाकर गिरने लगे। जिनमें प्रेम प्रकाश निवासी मगरवारा उन्नाव, शिवानी राजपूत निवासी तालग्राम कन्नौज, सर्वेश कुमार निवासी सरवन खेड़ा कानपुर देहात, देवेंद्र यादव निवासी इटावा, धर्मेंद्र कुमार निवासी कानपुर, सुमित कुमार, आशुतोष निवासीगण फर्रुखाबाद शामिल है। यह सभी अभ्यर्थी अलग-अलग राउंड में गिरते चले गए। जिन्हें एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरी परीक्षण में 6 अभ्यर्थियों की हड्डी टूटी पाई गई।
लक्ष्य के नजदीक देवेंद्र गिर पड़ा
इटावा से दौड़ परीक्षा में भाग लेने आए देवेंद्र कुमार यादव लक्ष्य पूरा करने के करीब थे। करीब 30 मीटर पहले ही वह गिर पड़े। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। घुटनों के बल घिसटते हुए उन्होंने अपनी दौड़ पुरी की। 5 किलोमीटर की 24 मिनट में ही पूरी कर लिया। देवेंद्र की इस सफलता के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उसे शाबाशी दी। देवेंद्र भी रोने लगा। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने देवेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।