मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए हुए हैं। दक्षिण और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज दिन में भी आसमान में बादल छाए रहें। रुक रुक कर तेज हवा भी चलती रही।
कैसा रहेगा कानपुर में 18 मई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन बादलों की आवाज आई बनी रहेगी। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है।
कैसा रहेगा कानपुर में 19 मई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रुक रुक कर बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। सोमवार को बारिश का कोई अनुमान नहीं है।
कैसा रहेगा कानपुर में 20 मई का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 30 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। 20 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।