सशस्त्र बल किया गया तैनात
डिप्टी कलेक्टर एवं तीर्थ यात्रा योजना के प्रभारी विवेक गुप्ता ने बताया कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए चार सदस्यीय सशस्त्र पुलिस बल भी ट्रेन में तैनात किया गया है। इसके अलावा, सहायक प्रबंधक राजेश पटेल, संदीप कश्यप, राजाराम साहू और चंद्रशेखर कोरी को तीर्थयात्रियों की समुचित व्यवस्था के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। वे यात्रियों के ठहरने, घूमने-फिरने और भोजन की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर विवेक गुप्ता, एसडीएम प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार वीके मिश्रा, नायब तहसीलदार आकाश नामदेव, नगर निगम राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

हालांकि यात्रा को लेकर भक्तिमय माहौल रहा, लेकिन यात्रियों और उनके परिजनों को कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ा। स्टेशन परिसर में दोपहर 1 बजे तक पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सियां उपलब्ध नहीं थीं, यात्री एवं उनके परिजन जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते रहे। स्टेशन पर रखी निर्माण सामग्री पर बैठकर यात्रियों को समय बिताना पड़ा। अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि ट्रेन आने से कुछ देर पहले ही पहुंचे।
भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष की कुर्सी खतरे में, 13 सदस्यों ने सौंपा अविश्वास प्रस्ताव
यात्रियों ने दिए सकारात्मक वर्जन
हमें पहली बार रामेश्वरम जाने का मौका मिला है। सरकार का यह प्रयास बहुत अच्छा है। कम से कम बुढापे में भगवान के दर्शन हो रहे हैं।
संपतियां बाई, तीर्थ यात्री।
श्याम बाई, तीर्थ यात्री। पहली बार ट्रेन से इतनी संख्या में सदस्यों के साथ लंबी यात्रा कर रहे हैं, सब कुछ अच्छा लग रहा है। साथ में पत्नी को भी लेकर जा रहे हैं।
दुर्गा प्रसाद पांडेय, तीर्थयात्री।
गनपत गिरी, तीर्थ यात्री।