मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान गिरकर 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 8.30 बजे आद्रर्ता 44 प्रतिशत रही। हवा की रफ्तार 8 किमी प्रति घंटे की रही। बारां में अधिकतम तापमान लगातार दूसरे दिन भी 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहा, जो रविवार की तुलना में तीन डिग्री कम था। दोपहर बाद बादल छाए रहने से उमस का स्तर काफी बढ़ गया, जिससे लोग परेशान नजर आए।
बूंदी में दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिली। नौताड़ा क्षेत्र में भी बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलीं।अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री दर्ज किया गया।
गुलखेड़ी गांव में झमाझम झालावाड़ शहर में दिनभर भीषण गर्मी रही। शाम को बादल छाए। धूलभरी आंधी चली। घाटोली के समीप गुलखेड़ी में तेज हवा संग झमाझम बारिश हुई। कामखेड़ा में हल्की बारिश हुई। दिनभर भीषण गर्मी से लोग खासे परेशान रहे। अधिकतम तापमान 44 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।