scriptनवोदय विद्यालय के 160 छात्रों ने अपने आपको हॉस्टल में किया बंद, फांसी लगाने की धमकी, प्रिंसिपल पर आरोप | Navodaya Vidyalaya students locked themselves in hostel, allegations on principal | Patrika News
लखीमपुर खेरी

नवोदय विद्यालय के 160 छात्रों ने अपने आपको हॉस्टल में किया बंद, फांसी लगाने की धमकी, प्रिंसिपल पर आरोप

लखीमपुर खीरी के जवाहर नवोदय विद्यालय के करीब 160 छात्रों ने अपने आप को हॉस्टल में बंद कर लिया। उन्होंने प्रिंसिपल को हटाने की मांग की। सभी को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। लखनऊ से सहायक आयुक्त भी मौके पर पहुंच गए।

लखीमपुर खेरीJul 21, 2025 / 10:37 pm

Narendra Awasthi

play icon image
लखीमपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के कक्षा 9 और 12 के छात्रों ने अपने आप को हॉस्टल में बंद कर फांसी लगाने की धमकी दी। इस दौरान उन्होंने अपना एक वीडियो भी बनाया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। छात्रों की जिलाधिकारी को बुलाने की मांग थी। इस दौरान बच्चे भूखे प्यासे कमरे में बंद रहे। कई अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत करने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। अंत में पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सभी छात्रों को बाहर निकाला और मेडिकल चेकअप मेडिकल कॉलेज ले गए। छात्राओं ने अपने आप को इन मामले से दूर रखा।

हॉस्टल के कमरे में खुद को किया बंद

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में जवाहर नवोदय विद्यालय में आज उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब कक्षा 9 और 12 के छात्रों अपने आप को हॉस्टल में बंद कर लिया। उनकी मांग थी कि प्रिंसिपल को हटाया जाए। इसके लिए उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भी लिखा था। हॉस्टल के कमरे से छात्रों ने फांसी का फंदा दिखाते हुए वीडियो वायरल किया। उनका कहना था कि कार्रवाई न हुई तो वह लोग वह लोग फांसी लगा लेंगे।

तहसीलदार से बातचीत करने से इंकार

घटना की जानकारी मिलते प्रशासनिक क्षेत्र में हड़कंप बच गया। बच्चे सुबह 8 बजे हॉस्टल में बंद हो गए थे। उप जिलाधिकारी रेनू मिश्रा ने तहसीलदार ज्योति वर्मा को बच्चों से बातचीत करने के लिए भेजा। लेकिन बच्चों ने बातचीत करने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि डीएम या उच्चाधिकारियों से ही बात करेंगे।

प्रिंसिपल को हटाने की मांग

सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ सुमन कुमार लखनऊ से मौके पर पहुंचे। छात्रों ने सहायक आयुक्त को लिखित शिकायती पत्र दिया। बोले जब तक मांग पूरी नहीं होगी। हम बाहर नहीं निकलेंगे। छात्रों की मुख्य मांग प्रिंसिपल को हटाने की थी। छात्रों ने आशंका व्यक्ति की उन्हें टीसी देकर हटा दिया जाएगा। जिससे उनका भविष्य बर्बाद हो जाएगा।

छात्रों की मुख्य मांगें

छात्रों ने बताया कि प्रधानाचार्य कर्मचारियों, शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ अभद्रता करते हैं। उनके साथ मारपीट करते हैं। छात्रों को भी नियमित रूप से पीटते हैं। लड़कियों और महिला शिक्षकों को निजी कार्यक्रमों में नाचने के लिए मजबूर करते हैं। इसके साथ कई अन्य गंभीर आरोप भी प्रिंसिपल पर लगाए गए हैं।

एसडीएम-क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे

एसडीएम रेनू मिश्रा और क्षेत्राधिकारी जितेंद्र परिहार भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दरवाजा तोड़कर बच्चों को निकालने का निश्चय किया गया। थानाध्यक्ष शिवाजी दुबे के नेतृत्व में दरवाजा तोड़कर सभी बच्चों को निकाल लिया गया। जिन्हें नाश्ता पानी कराया गया और आश्वासन दिया गया कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। सभी बच्चों को स्वस्थ को की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

क्या कहते हैं प्रिंसिपल?

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल संजीव सक्सेना ने बताया कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। लखनऊ में अधिकारियों को भी मामला संज्ञान में है‌। उन्होंने बताया कि सीनियर सेक्शन में करीब 70 बच्चे हैं। जिसे बातचीत करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने बातचीत करने से इंकार कर दिया। छात्रों की शर्त है कि वह एसी-डीसी से बात करेंगे।

सहायक आयुक्त ने छात्रों से बात की

सहायक आयुक्त नवोदय विद्यालय समिति सुमन कुमार लखनऊ से जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे। जिनको छात्रों ने लिखित शिकायत दी। सुमन कुमार ने छात्रों की लिखित शिकायत को सबके सामने पढ़कर सुनाया। जिसमें छात्रों, शिक्षक, शिक्षिकाओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार के विषय में जानकारी दी गई। इसके साथ ही प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाया गया है।

प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप

उन्होंने कहा कि कक्षा 11 की छात्राओं को शादी की सालगिरह पर मेहंदी लगवा कर नृत्य करवाया गया। विरोध करने वाली शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की गई। फिलहाल बच्चों को हॉस्टल से निकलने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। अब पूरे मामले की जांच की जा रही है। ‌

Hindi News / Lakhimpur Kheri / नवोदय विद्यालय के 160 छात्रों ने अपने आपको हॉस्टल में किया बंद, फांसी लगाने की धमकी, प्रिंसिपल पर आरोप

ट्रेंडिंग वीडियो