OnePlus Ace 5s की लीक हुई स्पेसिफिकेशंस चीन के टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर OnePlus के नए फोन की जानकारी साझा की है। लीक के मुताबिक, यह फोन 6.83-इंच के फ्लैट LTPS OLED डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।
OnePlus Ace 5s में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर हो सकता है। इसके अलावा, फोन में 50-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं होगा।
डिजाइन और बैटरी
OnePlus Ace 5s के डिजाइन को लेकर बताया गया है कि यह सिंपल और नया होगा। फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 80W या 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। ये भी पढ़ें- iQOO Neo 10R लॉन्च: 144Hz डिस्प्ले और 6,400mAh बैटरी के साथ धमाकेदार एंट्री! अगर पसंद नहीं तो ये रहें 5 विकल्प Alert Slider की जगह ‘Magic Cube’ बटन
OnePlus अपने नए फोन्स में Alert Slider हटाने की योजना बना रही है। लीक में बताया गया है कि OnePlus Ace 5s में Alert Slider की जगह ‘Magic Cube’ बटन दिया जाएगा। यह एक नया फीचर हो सकता है, लेकिन इसकी सटीक जानकारी कंपनी के आधिकारिक ऐलान के बाद ही मिलेंगी।
कब होगा लॉन्च?
OnePlus ने अभी तक आधिकारिक रूप से Ace 5 सीरीज के नए फोन्स की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। साथ ही, फाइनल मॉडल नेम्स की भी पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए इन जानकारियों को पूरी तरह से सही मानने से पहले कंपनी के आधिकारिक ऐलान का इंतजार करना बेहतर होगा।
OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro की झलक
OnePlus ने दिसंबर 2024 में चीन में OnePlus Ace 5 Pro और OnePlus Ace 5 लॉन्च किए थे। ये फोन्स 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक के ऑप्शन में आए थे। इनमें 6.78-इंच की 1.5K रेजोल्यूशन वाली डिस्प्ले दी गई थी। OnePlus Ace 5 Pro में Snapdragon 8 Elite Extreme Edition प्रोसेसर था, जबकि OnePlus Ace 5 में Snapdragon 8 Gen 3 चिप दी गई थी। अब देखना होगा कि OnePlus Ace 5s कब लॉन्च होता है और इसमें क्या खास फीचर्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें- दमदार फीचर्स और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y29s 5G स्मार्टफोन, देखें खासियत