scriptJeera Ajwain Saunf Methi Water: रोज सुबह खाली पेट जीरा, अजवाइन, सौंफ और मेथी का पानी पीने से मिल सकते हैं कई बड़े फायदे | Jeera Ajwain Saunf Methi Water benefits in morning empty stomach Jeera ajwain saunf Methi powder benefits | Patrika News
लाइफस्टाइल

Jeera Ajwain Saunf Methi Water: रोज सुबह खाली पेट जीरा, अजवाइन, सौंफ और मेथी का पानी पीने से मिल सकते हैं कई बड़े फायदे

Jeera Ajwain Saunf Methi Water: सुबह खाली पेट जीरा, अजवाइन, सौंफ और मेथी का पानी पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, वजन घटाने में मदद मिलती है और शुगर लेवल कंट्रोल में रह सकता है। जानिए इस घरेलू नुस्खे के रोजाना सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

भारतJun 01, 2025 / 05:10 pm

Nisha Bharti

Jeera Ajwain Saunf Methi Water

Jeera Ajwain Saunf Methi Water प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Jeera Ajwain Saunf Methi Water: सेहतमंद रहना आज हर किसी की जरूरत बन गया है। अगर आप भी अपने दिन की शुरुआत हेल्दी तरीके से करना चाहते हैं तो जीरा, अजवाइन, सौंफ और मेथी का पानी आपके सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं।
खास बात यह है कि यह चारों चीजें आपकी रसोई में आसानी से मिल जाती हैं और इनका पानी शरीर की कई परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं इसे रोजाना सुबह खाली पीने से क्या फायदा मिल सकता हैं। (Benefits Of Drinking Jeera Ajwain Saunf Methi Water)

1. पाचन तंत्र को करता है मजबूत

    अगर आपको पेट में गैस, अपच, भारीपन या एसिडिटी जैसी समस्या रहती है तो यह पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जीरा, अजवाइन और सौंफ तीनों ही पेट की सफाई और पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करते हैं। वहीं मेथी पेट की अंदरूनी सूजन को कम करती है। इन चारों को रातभर भिगोकर सुबह उबालकर पीने से पेट हल्का महसूस होता है और पाचन बेहतर होता है।
    यह भी पढ़ें: Jeera Saunf Ajwain Water For Liver: लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है जीरा, सौंफ और अजवाइन का पानी, जानिए सेवन करके का तरीका

    2. वजन घटाने में करता है मदद

      जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए यह पानी फायदेमंद हो सकता है। यह पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे शरीर में जमा फैट धीरे-धीरे घटने लगता है। पेट और कमर की चर्बी कम करने में यह मददगार हो सकता है। सुबह खाली पेट यह पानी पीने से भूख भी नियंत्रित रहती है जिससे आप बार-बार खाने से बच सकते हैं।

      3. ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में फायदेमंद

        डायबिटीज के मरीजों के लिए मेथी और सौंफ का पानी काफी लाभदायक होता है। ये शरीर में शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। नियमित सेवन से ब्लड शुगर धीरे-धीरे संतुलित रहने लगता है। हालांकि अगर आप किसी तरह की कोई दवाई ले रहे है तो इस पानी को पीने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

        4. सूजन और दर्द में राहत

          शरीर में अगर कहीं सूजन या जोड़ों में हल्का दर्द रहता है तो यह पानी राहत पहुंचा सकता है। मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही जीरा और अजवाइन गैस की वजह से होने वाले दर्द को भी कम करते हैं। बदलते मौसम में शरीर में जो जकड़न महसूस होती है तो उसमें भी यह पानी असर दिखाता है।

          5. स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद

            यह पानी सिर्फ पेट ही नहीं, चेहरे और बालों पर भी असर दिखाता है। टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं जिससे स्किन ग्लो करने लगती है। सौंफ और जीरा खून साफ करने में मदद करते हैं। जिससे चेहरे पर पिंपल्स कम होते हैं। मेथी बालों की जड़ों को मज़बूती देती है जिससे बाल टूटना भी कम होता है।

            कैसे बनाएं ये पानी

            इसे बनाना हर किसी के लोइये आसान है। इसके लिए सबसे पहले आपको रात को एक गिलास पानी में आधा-आधा चम्मच जीरा, अजवाइन, सौंफ और मेथी भिगो दें। सुबह इसे धीमी आंच पर 5–7 मिनट तक उबा लें और फिर छानकर हल्का गुनगुना ही खाली पेट पी लें। यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
            डिसक्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी केवल जागरूकता के लिए है और यह किसी चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी दवा या उपचार को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें।

            Hindi News / Lifestyle News / Jeera Ajwain Saunf Methi Water: रोज सुबह खाली पेट जीरा, अजवाइन, सौंफ और मेथी का पानी पीने से मिल सकते हैं कई बड़े फायदे

            ट्रेंडिंग वीडियो