scriptRam Kapoor: राम कपूर को ये गंभीर बीमारी, हो गया था 140 Kg वजन, अधिकतर लोग करते हैं ऐसी गलतियां | Ram Kapoor Health Issues he admitted that due to bad lifestyle leading him to develop Type 2 diabetes and obesity | Patrika News
लाइफस्टाइल

Ram Kapoor: राम कपूर को ये गंभीर बीमारी, हो गया था 140 Kg वजन, अधिकतर लोग करते हैं ऐसी गलतियां

Ram Kapoor: टीवी एक्टर राम कपूर का वजन एक समय 140 किलो तक पहुंच गया था, जिससे उन्हें टाइप 2 डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां हुईं। पर उन्होंने ठान ली और करीब 55 किलो वजन कम करके अब 85 किलो के हो गए हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया।

भारतJun 10, 2025 / 06:57 pm

MEGHA ROY

Ram Kapoor Weight Loss

Ram Kapoor Weight Loss
फोटो सोर्स – iamramkapoor/Instagram

Ram Kapoor: टीवी के पॉपुलर एक्टर राम कपूर को ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ और ‘कसम से’ जैसे शोज से खूब प्यार मिला। एक समय उनका वजन करीब 140 किलो तक पहुंच गया था, जिसके कारण उनकी सेहत के लिए गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई थीं। उन्हें टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ा और रोजमर्रा के काम भी मुश्किल होने लगे थे। लेकिन, उन्होंने अपना वजन कम करने की ठानी और हार नहीं मानी। आज उनका वजन 140 किलो से घटकर करीब 85 किलो हो गया है। उन्होंने 18 महीनों के अंदर करीब 55 किलो वजन कम किया है। लोग उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन देखकर काफी हैरान हैं। आइए जानते हैं, आखिर उन्होंने कैसे अपना वजन कम किया।

संबंधित खबरें

राम कपूर का ‘रियल’ वेट लॉस सीक्रेट

राम कपूर ने इंटरव्यू में बताया कि एक समय उनका 140 किलो वजन था और उन्हें डायबिटीज जैसी कई स्वास्थ्य समस्याओं ने घेर रखा था। उन्होंने 50 की उम्र में अपनी जिंदगी बदलने का फैसला किया। आज वह 85 किलो के हो चुके हैं, और उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन लाखों लोगों के लिए प्रेरणा है।
उन्होंने पहले भी दो बार 30-30 किलो वजन कम किया था, लेकिन दोनों बार वजन वापस बढ़ गया। इसकी वजह थी कि वह सिर्फ ‘डाइटिंग’ कर रहे थे। राम बताते हैं, “डाइट कुछ समय के लिए होती है और उसके लिए बहुत हिम्मत चाहिए। डाइट की बजाय, आपको अपनी सोच बदलनी होगी।”

राम कपूर का नया लाइफस्टाइल- सिर्फ दो बार खाना

एक्टर राम कपूर ने अपनी डाइट में एक बड़ा बदलाव किया है, जो उनकी फिटनेस जर्नी का अहम हिस्सा रहा। अब वो दिन में सिर्फ दो बार खाते हैं। पहली बार सुबह करीब 10:30 बजे और दूसरी बार शाम 6:30 बजे। इसके अलावा, उन्होंने स्नैकिंग यानी बीच-बीच में कुछ भी खाने और शाम ढलने के बाद कुछ भी खाने की आदत पूरी तरह छोड़ दी है। राम कपूर का यह आसान सा बदलाव सिर्फ उनके शरीर के लिए ही नहीं, बल्कि उन्हें एक स्वस्थ और बेहतर जीवन जीने में भी काफी मददगार साबित हुआ है।

वजन घटाते समय अक्सर लोग करते हैं ये गलतियां

सिर्फ डाइटिंग पर निर्भर रहना: कई लोग सोचते हैं कि बस खाना कम करने से ही वजन घट जाएगा। लेकिन, सिर्फ डाइट पर ध्यान देने से स्थायी बदलाव नहीं आता। आपको अपनी मानसिकता बदलनी होगी और जीवनशैली में हेल्दी आदतें अपनानी होंगी।
अस्थायी तरीकों पर भरोसा: जल्दी वजन घटाने के चक्कर में लोग अक्सर क्रैश डाइट या फैड डाइट का सहारा लेते हैं। ये तरीके भले ही थोड़े समय के लिए असर दिखाएं, पर इनसे वजन वापस बढ़ने का खतरा रहता है क्योंकि ये स्थायी समाधान नहीं होते।
अनियमित खानपान: कभी खाना छोड़ देना या देर रात तक खाते रहना, ये आदतें आपके मेटाबॉलिज्म को बिगाड़ सकती हैं। इससे न केवल वजन बढ़ता है, बल्कि पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Kusha Kapila Weight Loss: कुशा कापिला का वजन घटाने का सच आया सामने, कम खाने की वजह से हुआ था टीबी, अब बताया अपना वेट लॉस सफर

पर्याप्त नींद न लेना: नींद की कमी का सीधा असर आपके हार्मोन्स पर पड़ता है। जब आप कम सोते हैं, तो भूख बढ़ाने वाले हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं, जिससे आपको ज्यादा भूख लगती है और अनहेल्दी चीजें खाने का मन करता है।
सिर्फ वजन घटाने पर ध्यान देना: अक्सर लोग केवल पतले होने पर फोकस करते हैं, जबकि असली लक्ष्य एक स्वस्थ और फिट जीवनशैली अपनाना होना चाहिए। सेहतमंद रहने से वजन अपने आप मैनेज होने लगता है।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News / Lifestyle News / Ram Kapoor: राम कपूर को ये गंभीर बीमारी, हो गया था 140 Kg वजन, अधिकतर लोग करते हैं ऐसी गलतियां

ट्रेंडिंग वीडियो