scriptTea Vs Warm Water: सुबह-सुबह चाय पीना सही है या गुनगुना पानी? जानिए एक्सपर्ट की सलाह | Tea Vs Warm Water Is it better to drink tea or lukewarm water in the morning Know experts advice | Patrika News
लाइफस्टाइल

Tea Vs Warm Water: सुबह-सुबह चाय पीना सही है या गुनगुना पानी? जानिए एक्सपर्ट की सलाह

Tea Vs Warm Water: भारतीय घरों में चाय पीना सुबह एक एनर्जी बूस्टर का काम करता है, जबकि कुछ लोग अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करते हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से इस विषय में क्या सुझाव दिए गए हैं।

भारतMay 26, 2025 / 12:58 pm

MEGHA ROY

Morning hydration: tea or warm water फोटो सोर्स – Freepik

Morning hydration: tea or warm water
फोटो सोर्स – Freepik

Tea Vs Warm Water In Morning: हर दिन की शुरुआत कैसे की जाए, यह हमारे पूरे स्वास्थ्य पर गहरा असर डालता है। कई लोग सुबह उठते ही चाय पीना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करते हैं। ये आदतें हमारे लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुकी हैं, लेकिन क्या खाली पेट चाय पीना फायदेमंद है या गुनगुना पानी ज्यादा लाभकारी है?
इस सवाल को लेकर एक्सपर्ट्स ने कई बार बातचीत की है। अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल में पूरी जानकारी दी गई है। आइए जानें कि एक्सपर्ट क्या कहते हैं चाय या गुनगुना पानी, किसे चुनना चाहिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए।

सुबह चाय पीने की आदत क्या यह सेहत के लिए सही है?- एक्सपर्ट

डॉ. अर्जुन राज (आयुर्वेदिक चिकित्सक) का मानना है कि भारतीय घरों में सुबह उठते ही चाय पीना एक आम आदत बन चुकी है। यह दिन की शुरुआत का हिस्सा बन गया है, लेकिन यह आदत सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है, विशेषकर तब जब चाय खाली पेट पी जाती है। इसकी तुलना में गुनगुना पानी या हर्बल टी जैसे विकल्प शरीर के लिए अधिक लाभकारी हो सकते हैं।

खाली पेट चाय पीने के नुकसान

चाय में कैफीन (Caffeine) और टैनिन (Tannin) जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो खाली पेट लेने पर पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ा देते हैं। इसके कारण आपको एसिडिटी, पेट में जलन, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लगातार ऐसा करने से पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है।

मेटाबॉलिज्म और एनर्जी लेवल पर प्रभाव

शोधों में यह पाया गया है कि खाली पेट चाय पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ सकता है, जिससे शरीर का ऊर्जा स्तर प्रभावित होता है। इसका असर दिनभर की थकावट, आलस और कमजोरी के रूप में दिखाई दे सकता है।
इसे भी पढ़ें- Cow Milk vs Buffalo Milk: गाय के दूध और भैंस के दूध, किसका सेवन सेहत के लिए अधिक फायदेमंद है

दूध वाली चाय से ब्लोटिंग और गैस की समस्या

अगर आप चाय में दूध डालकर पीते हैं, तो यह ब्लोटिंग, गैस और अपच जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है। दूध और चाय का संयोजन कुछ लोगों के पाचन तंत्र के लिए भारी पड़ सकता है, खासकर सुबह के समय।

आयरन अवशोषण पर नकारात्मक असर

चाय में मौजूद टैनिन शरीर में आयरन के अवशोषण को रोक सकता है। अगर आप नियमित रूप से चाय का सेवन करते हैं, खासकर भोजन के आसपास या खाली पेट, तो आपके शरीर में आयरन की कमी (एनीमिया) हो सकती है।

तनाव हार्मोन का स्तर बढ़ाता है कैफीन

कैफीन का अधिक सेवन कोर्टिसोल और अन्य तनाव से जुड़े हार्मोन को बढ़ा सकता है, जिससे मानसिक तनाव और बेचैनी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए नुकसानदायक है जो पहले से ही तनाव या चिंता से जूझ रहे हैं।

कौन बेहतर चाय या गुनगुना पानी? (Which is better in the morning tea or warm water)

सुबह के समय गुनगुना पानी पीना शरीर के लिए अधिक लाभकारी माना जाता है। यह शरीर को शुद्ध करता है, मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और पूरे दिन की अच्छी शुरुआत का आधार रखता है। इसके विपरीत, खाली पेट चाय पीना स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसलिए चाय का सेवन नाश्ते के बाद ही करें, क्योंकि खाली पेट चाय पीना नुकसानदायक हो सकता है। चाय के बेहतर विकल्प जैसे तुलसी वाली हर्बल टी, ग्रीन टी या गुड़ और सौंठ वाली चाय अपनाएं। ये न केवल चाय की आदत को पूरा करते हैं, बल्कि पाचन और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Hindi News / Lifestyle News / Tea Vs Warm Water: सुबह-सुबह चाय पीना सही है या गुनगुना पानी? जानिए एक्सपर्ट की सलाह

ट्रेंडिंग वीडियो