scriptWomen’s Day Wishes: इन महान महिलाओं ने बढ़ाया नारी शक्ति का मान, महिला दिवस पर उन्हीं के शब्दों में भेजें शुभकामनाएं | Women's Day Quotes in hindi nari shakti quotes in words like Kalpana Chawla Amrita Pritam wishes on International Women's Day | Patrika News
लाइफस्टाइल

Women’s Day Wishes: इन महान महिलाओं ने बढ़ाया नारी शक्ति का मान, महिला दिवस पर उन्हीं के शब्दों में भेजें शुभकामनाएं

Women’s Day 2025 Quotes: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन आप अपने घर और समाज की औरतों को इन महान महिलाओं के प्रेरणादायक कोट्स से शुभकामनायें देकर उनके दिन को खास बना सकते हैं।

भारतMar 08, 2025 / 10:32 am

Nisha Bharti

Women's Day 2025 Quotes

Women’s Day 2025 Quotes

Women’s Day 2025 Quotes: महिलाओं की शक्ति, साहस और योगदान को सम्मान देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि महिलाएं सिर्फ परिवार और समाज की रीढ़ ही नहीं हैं, बल्कि वे हर क्षेत्र में अपनी जगह बना रही हैं और सफलता की नई ऊंचाइयां छू रही हैं।
कल्पना चावला की आसमान छूती उड़ान, सरोजिनी नायडू की दमदार आवाज और कंगना रनौत की बॉलीवुड से सांसद तक का सफर की सशक्त लेखनी- ये सभी उदाहरण इस बात का सबूत हैं कि महिलाएं तय सीमाओं तक नहीं, बल्कि अपने हौसले और काबिलियत से पहचानी जाती हैं। उनके विचार और संघर्ष आज भी हर महिला को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
इस खास दिन पर आप भी अपने अपनों को शुभकामनाएं देकर उनके हौसले को सराह सकते हैं। इन महान महिलाओं के प्रेरणादायक शब्द न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाते हैं, बल्कि हर महिला को अपनी ताकत पहचानने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित भी करते हैं।

कल्पना चावला के कोट्स

Women's day 2025 Quotes
Women’s day 2025 Quotes
”अगर आप के पास कोई सपना है तो उसको साकार करने का प्रयसा करें। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता की आप औरत है या किस देश की निवासी।” – कल्पना चावला
यह भी पढ़ें: नारी शक्ति पर समर्पित हैं ये 7 कोट्स, इनसे दीजिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं

अमृता प्रीतम के कोट्स

Inspirational Women's Day quotes
Inspirational Women’s Day quotes
”जब कोई पुरुष महिलाओं की शक्ति को नकराता है, तो वह अपने ही अवचेतन को नकार रहा होता है।”-अमृता प्रीतम

सरोजिनी नायडू के कोट्स

Women's day Quotes One Liners
Women’s day Quotes One Liners
“पुरुष देश की शान हैं तो महिला देश की नींव है।”- सरोजिनी नायडू

सावित्रीबाई फुले के कोट्स

Women's day quotes one liners in hindi
Women’s day quotes one liners in hindi
”पितृसत्तात्मक समाज यह कभी नहीं चाहेगा कि स्त्रियां उनकी बराबरी करें। हमें खुद को साबित करना होगा। अन्याय, दासता से ऊपर उठना होगा।”- सावित्रीबाई फुले

कंगना रनौत के कोट्स

Women's Day 2025 Quotes In Hindi
Women’s Day 2025 Quotes In Hindi
”जो महिलाएं व्यंग्य या सफलता के साथ प्रतिक्रिया करती हैं, वे सामाजिक परिवर्तन को प्रेरित कर सकती हैं। उनके कार्य और उपलब्धियाँ रूढ़ियों को चुनौती देती हैं और बाधाओं को तोड़ती हैं।”- कंगना रनौत

नीता अंबानी के कोट्स

Women's Day 2025 Wishes In Hindi
Women’s Day 2025 Wishes In Hindi
”यदि आप अपने सपने नहीं बनाएंगे, तो कोई और आपको अपने सपने पूरे करने में मदद करने के लिए रख लेगा।”– नीता अंबानी

दीपिका पादुकोण के कोट्स

Top 10 Women's Day Quotes
Top 10 Women’s Day Quotes
”आपको परफेक्ट होने की जरूरत नहीं है, बस खुद बनिए। दुनिया में महिलाओं के लिए आगे बढ़ने और सफलता पाने के असीम अवसर हैं।”- दीपिका पादुकोण

लेडी गागा के कोट्स

Inspirational Women's Day Quotes In Hindi
Inspirational Women’s Day Quotes In Hindi
”यह इस बारे में नहीं है कि आपको कितनी बार ठुकराया गया, गिराया गया या हराया गया, यह इस बारे में है कि आप कितनी बार उठते हैं, बहादुर बनते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं।- लेडी गागा

मदर टेरेसा के कोट्स

Women's Day 2025 Wishes
Women’s Day 2025 Wishes
”मैं अकेले दुनिया नहीं बदल सकती, लेकिन मैं पानी में एक कंकड़ फेंककर कई लहरें जरूर पैदा कर सकती हूं।”- मदर टेरेसा

मिशेल ओबामा के कोट्स

Women's day 2025
Women’s day 2025
”हम महिलाएं जो चाहें हासिल कर सकती हैं, हमारी सफलता की कोई सीमा नहीं है।”- मिशेल ओबामा

Hindi News / Lifestyle News / Women’s Day Wishes: इन महान महिलाओं ने बढ़ाया नारी शक्ति का मान, महिला दिवस पर उन्हीं के शब्दों में भेजें शुभकामनाएं

ट्रेंडिंग वीडियो