उत्तर प्रदेश में बाढ़ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह में सभी जिलाधिकारियों को तैयारी करने को कहा है। अपने आदेश में मनोज कुमार सिंह ने बताया है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थान पर लाने की व्यवस्था कर ली जाए। नाविकों को भी नाव लेकर तैयार रहने को कहा जाए। पीड़ितों के रुकने के स्थान भी निश्चित कर ली जाए। जिसमें नाश्ता और भोजन की भी सुविधा रहेगी। राहत शिविर में पीने के लिए साफ पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।
राहत किट में क्या मिलेगा?
राहतगढ़ में 100 मिली का डेटॉल या सेवलान, एक मग, 20 डिस्पोजल, सूती कपड़ा, तौलिया, कपड़ा धोने का साबुन, 20 सेनेटरी पैड, ढक्कन वाली बाल्टी, नहाने का साबुन, मोमबत्ती, माचिस रखा जाएगा। इसके अतिरिक्त खाद्य पदार्थों में बिस्किट, चीनी, भुना चना, चना, लइया, 10-10 किलो आटा और चावल, दो किलो दाल, 200 ग्राम हल्दी, 100 ग्राम मिर्च, 200 ग्राम सब्जी मसाला, 1 लीटर तेल, 1 किलो नमक दिया जाएगा।