ऐशबाग ईदगाह में रोके जाने पर अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, कहा – लोकतंत्र को सबसे बड़ा खतरा बीजेपी से
ऐशबाग ईदगाह पर विशेष इंतजाम
मुख्य वॉर्डन अमरनाथ मिश्रा स्वयं ऐशबाग ईदगाह पर उपस्थित रहे, जहां हजारों की संख्या में नमाज़ी एकत्रित हुए। उनके साथ सैकड़ों वॉर्डन मौजूद रहे, जिन्होंने नमाजियों को सुचारू रूप से आने-जाने में मदद की और सुरक्षा के इंतजाम में प्रशासन का सहयोग किया। डिप्टी चीफ़ गुरप्रीत सिंह सेठी और स्टाफ अफसर रितुराज रस्तोगी ने इस पूरे आयोजन की लगातार मॉनिटरिंग की।
प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में सिविल डिफेंस का योगदान
- सिविल डिफेंस की टीमों ने लखनऊ के अन्य प्रमुख स्थलों पर भी अपनी सेवाएं प्रदान की
- टीले वाली मस्जिद और बड़ा इमामबाड़ा – चौक डिवीजनल वार्डन सुनील शुक्ला के नेतृत्व में वॉर्डनों ने सहयोग दिया।
- सहादतगंज – हरिश्चंद्र और अयाज़ के नेतृत्व में सेवाएं दी गईं।
- राजाजीपुरम – दिनेश माथुर, राम गोपाल और संतोष कुमार के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था संभाली गई।
- वजीरगंज – ज्योति खरे और सुमित साहू ने अपनी टीम के साथ सहयोग दिया।
- यहियागंज – संजय जौहर और राजेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में नमाज़ के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित की गई।
- महानगर – प्रदीप शर्मा की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- इंदिरा नगर – राजेंद्र कुमार वर्मा की अगुवाई में सिविल डिफेंस ने व्यवस्था बनाए रखी।
- गोमती नगर – नफ़ीस अहमद के नेतृत्व में सिविल डिफेंस ने कार्य किया।
- लोहिया नगर – कृपा शंकर मिश्रा ने अपनी टीम के साथ सेवाएं प्रदान कीं।
- आलमबाग – सतेंद्र शर्मा के नेतृत्व में व्यवस्थाएं संभाली गईं।
- हिंद नगर – अरविंद मिश्रा की देखरेख में कार्य हुआ।
- हसनगंज – प्रवीण श्रीवास्तव और राकेश मिश्रा के नेतृत्व में व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
IAS अभिषेक प्रकाश निलंबन मामला: यूपी सरकार ने केंद्र को भेजी 36 पन्नों की रिपोर्ट
प्रभावी मॉनिटरिंग और सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान
सिविल डिफेंस लखनऊ के सैकड़ों वॉर्डनों ने नमाज़ के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पूरे कार्यक्रम की मॉनिटरिंग डिप्टी चीफ गुरप्रीत सिंह सेठी और चीफ वॉर्डन के स्टाफ अफसर रितुराज रस्तोगी द्वारा की गई।”हमारी टीम ने हर क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान की, जिससे शहर में ईद की नमाज़ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सकी।”लखनऊ सर्राफा बाजार अपडेट: सोने और चांदी के दामों में उछाल
सिविल डिफेंस के योगदान की सराहना
लखनऊ प्रशासन और स्थानीय लोगों ने सिविल डिफेंस की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। सिविल डिफेंस की सक्रिय भागीदारी से नमाज़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और सभी कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए।सिविल डिफेंस लखनऊ की इस उत्कृष्ट सेवा ने यह साबित कर दिया कि आपदा प्रबंधन और सार्वजनिक आयोजनों में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। चीफ़ वॉर्डन अमरनाथ मिश्रा के नेतृत्व में ईदगाहों और मस्जिदों में किए गए प्रबंधों की सराहना की जा रही है। आने वाले समय में भी सिविल डिफेंस इसी तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेगा।