UP Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतें फिर चर्चा में, जानें किस शहर और जिले में सबसे सस्ती है ईंधन
UP Petrol -Diesel Rate: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई है, जबकि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। सरकार ने हाल ही में उत्पाद शुल्क में वृद्धि की है, लेकिन इसका बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है। जानिए आपके शहर में वर्तमान ईंधन दरें और इसके पीछे के कारण।
UP Petrol Price: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है, जबकि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। हाल ही में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में ₹2 प्रति लीटर की वृद्धि की है, लेकिन यह वृद्धि उपभोक्ताओं पर नहीं डाली गई है। तेल विपणन कंपनियों ने इस अतिरिक्त शुल्क को स्वयं वहन किया है, जिससे खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश के जिलों में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में भी स्थिरता बनी हुई है। आइये जानते हैं अपडेट कीमत।
वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें $65 से $78 प्रति बैरल के बीच बनी हुई हैं, जो पिछले महीनों की तुलना में कम हैं।
उत्पाद शुल्क में वृद्धि: सरकार ने 8 अप्रैल 2025 से पेट्रोल और डीजल पर ₹2 प्रति लीटर का अतिरिक्त उत्पाद शुल्क लगाया है, लेकिन यह वृद्धि उपभोक्ताओं पर नहीं डाली गई है।
तेल विपणन कंपनियों की भूमिका: तेल विपणन कंपनियों ने उत्पाद शुल्क में वृद्धि का बोझ स्वयं वहन किया है, जिससे खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।