छात्रों को आने-जाने में परेशानी
बरोंडाबाजार में
मेडिकल कॉलेज के छात्र रहते हैं। इसके अलावा पॉलिटेक्निक कॉलेज है और वेटनरी संस्था भी है। कई बार छात्रों को विभिन्न कारणों से शाम तक रुकना पड़ जाता है। छात्रों को आने-जाने में परेशानी होती है। वर्तमान में शासकीय क्वार्टर से लगे तालाब के पास ही रोशनी की व्यवस्था की गई है। आगे मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है। कई बार छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होती है।
शिक्षण संस्थाएं होने के बाद भी प्रशासन द्वारा अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। आगामी दिनों में परीक्षा होने वाली है। परीक्षा का समय बदल दिया गया है। शाम को 6 बजे परीक्षा समाप्त होगी। ऐसे में जिन
छात्राओं को कॉलेज से शहर तक आने के लिए ऑटो या अन्य वाहन नहीं मिलेंगे, उनको परेशानी का सामना करना पड़ेगा।