scriptCG Weather Update: मौसम में आएगा बदलाव! गर्म हवाओं के बाद ओलावृष्टि की संभावना.. | CG Weather Update: Weather change! Possibility hailstorm | Patrika News
महासमुंद

CG Weather Update: मौसम में आएगा बदलाव! गर्म हवाओं के बाद ओलावृष्टि की संभावना..

CG Weather Update: महासमुंद जिले में पिछले कुछ दिनों से गर्म हवाओं के थपेड़ों को सहने के बाद अब लोगों को अंधड़ व तेज हवा का सामना करना पड़ सकता है।

महासमुंदMar 21, 2025 / 11:51 am

Shradha Jaiswal

CG Weather Update: मौसम में आएगा बदलाव! गर्म हवाओं के बाद ओलावृष्टि की संभावना..
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पिछले कुछ दिनों से गर्म हवाओं के थपेड़ों को सहने के बाद अब लोगों को अंधड़ व तेज हवा का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। 22 मार्च तक आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीती रात बागबाहरा और सरायपाली के कुछ इलाकों में बारिश भी हुई।
यह भी पढ़ें

CG Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर! अगले 3 दिन तक इन जिलों में होगी बारिश, IMD का अलर्ट जारी

CG Weather Update: ओलावृष्टि की संभावना

मिली जानकारी के अनुसार एक द्रोणिका ओडिशा के मध्यम भागों में दक्षिणी छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक द्रोणिका फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण अफगानिस्तान के ऊपर बना हुआ है। जिसकी वजह से एक सिस्टम बना है। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी कमी आ सकती है। ओलावृष्टि से किसानों की फसलों पर असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है।

Hindi News / Mahasamund / CG Weather Update: मौसम में आएगा बदलाव! गर्म हवाओं के बाद ओलावृष्टि की संभावना..

ट्रेंडिंग वीडियो