दोहरीघाट कस्बे के रामघाट पर एक महीने से दो करोड़ की लागत से बन पक्के घाट का निर्माण हो रहा है। जिसका नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने शुभारंभ किया था। कार्यदाई संस्था द्वारा खोद कर छोड़े गए गढ्ढे मे मंगलवार को करीब चार बजे सदर बाजार के तीन बच्चे गढ्ढे मे खेलने लगे। तभी अचानक बालू के रेत की दिवार भरभरा कर उनके ऊपर गिर गयी। जिसमे तीनो बच्चे दब कर छटपटाने लगे। बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर घाट पर मौजूद लोग बच्चो को बचाने के लिये दौड़ पड़े। आनन फानन में लोगो ने दो बच्चे 12 वर्षीय बिट्टू व कृष्णा को रेत के गड्ढे से बाहर निकाला। तभी बच्चो ने बताया की एक बच्चा और जमीन के अंदर दबा हुआ। स्थानीय लोगो ने गढ्ढा खोदकर बच्चे को निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दोहरीघाट ले गए।जहाँ चिकित्सकों ने जांचोपरांत उसे मृत्यु घोषित कर दिया। जिसकी पहचान पहचान सदर बाजार दोहरीघाट निवासी मंजीत पुत्र त्रिवेणी उम्र दस वर्ष के रूप में हुई। मौत की खबर सुनकर परिजनो मे कोहराम मच गया। मासूम की मां का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वही मृतक मासूम एकलौत घर का चिराग था। मृतक़ की दो छोटी बहनो का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की खबर पाकर पुलिस भी मौक पर पहुँच जांच पड़ताल कर रही है।