scriptMau news: कूड़ा रखने के विवाद में एक महिला ने दूसरे पर चाकू से किया हमला | Mau | Patrika News
मऊ

Mau news: कूड़ा रखने के विवाद में एक महिला ने दूसरे पर चाकू से किया हमला

हलधरपुर थाना क्षेत्र में कूड़ा रखने के विवाद में एक महिला ने दूसरे महिला पर चाकू से हमला कर दिया।जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

मऊJun 20, 2025 / 12:01 pm

Abhishek Singh

Mau news

मऊ समाचार, Pic- सोशल मीडिया

Mau crime: मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के गोतहां गांव में कूड़ा रखने को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला ने दूसरी पर चाकू से हमला कर दिया।
घटना में अनीता नाम की महिला ने सरिता देवी पर धारदार हथियार से हमला किया। हमले के बाद ग्रामीणों ने आरोपी अनीता को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह हाथ में चाकू लिए भाग निकली। अनीता का भागते हुए वीडियो कैमरे में कैद हो गया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़िता सरिता देवी की शिकायत पर हलधरपुर थाने की पुलिस ने आरोपी अनीता पत्नी अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं घायल महिला का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है जहाँ उसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई है।

Hindi News / Mau / Mau news: कूड़ा रखने के विवाद में एक महिला ने दूसरे पर चाकू से किया हमला

ट्रेंडिंग वीडियो