आंचलिक मौसम वैज्ञानिक डॉ अतुल कुमार सिंह के अनुसार सोमवार से मौसम साफ होने की उम्मीद है।
मंडल में बारिश की वजह गेंहू की मड़ाई का कार्य काफी प्रभावित हुआ है। वहीं कुछ किसानों की फसल पूरी तरह भीग गई है। इससे किसानों को काफी नुकसान होने की संभावना है। आज अधिकतम तापमान जहां 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा वहीं न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।