यह घटना 29 जून को तब सामने आई, जब 16 वर्षीय किशोर अपने घर से यह कहकर निकला कि वह घूमने जा रहा है, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि उसे आखिरी बार आरोपी के घर में देखा गया था। जब वे वहां पहुंचे तो किशोर बिस्तर पर बेहोश पड़ा मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी के परिवार ने पहले दावा किया कि दोनों ने साथ में कोल्ड ड्रिंक पिया था। लेकिन पुलिस को उनके बयान पर शक हुआ जब और छानबीन की गई, तो पता चला कि आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर किशोर को पिलाया था। जहर के असर से पीड़ित को उल्टियां होने लगीं और उसकी मौत हो गई। दिलचस्प बात यह है कि आरोपी ने भी वही पेय पिया था, जिससे उसे भी उल्टियां हुईं, लेकिन इलाज मिलने से वह बच गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ महीने पहले आरोपी किशोर को नागपुर भी ले गया था। यह बात किशोर के परिजनों को नागवार गुजरी और उन्होंने उन दोनों के बीच संपर्क बंद कराने का प्रयास किया। इसके बाद किशोर ने आरोपी से दूरी बनाना शुरू कर दिया, जिससे आरोपी भावनात्मक रूप से आहत होकर नाराज हो गया।
जांच में यह भी पता चला कि आरोपी के संपर्क में आने के बाद किशोर अक्सर तनाव में रहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शिवाजीनगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
इस घटना ने न सिर्फ किशोर के परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि मुंबई जैसे महानगर में सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दों को भी उजागर कर रहा है।