scriptCG News: विदेशी धावकों ने नारायणपुर में दी दस्तक, सजे-संवरे सड़कों पर दिखाएंगे प्रतिभा | CG News: Foreign runners arrived in Narayanpur | Patrika News
नारायणपुर

CG News: विदेशी धावकों ने नारायणपुर में दी दस्तक, सजे-संवरे सड़कों पर दिखाएंगे प्रतिभा

CG News: मैराथन की दूरी हॉफ मैराथन 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी को आयोजन किया जाएगा। मैराथन दौड़ परेड ग्राउंड नारायणपुर से 2 मार्च को मैराथन दौड़ प्रात: 5.30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।

नारायणपुरMar 02, 2025 / 02:06 pm

Laxmi Vishwakarma

CG News: विदेशी धावकों ने नारायणपुर में दी दस्तक, सजे-संवरे सड़कों पर दिखाएंगे प्रतिभा
CG News: अबूझमाड़ हाफ मैराथन सीजन 4 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। इससे 2 मार्च की सुबह होने वाले माड़ मैराथन को लेकर धावकों ने नारायणपुर दस्तक देना शुरू कर दिया। इससे केन्या, टोक्यो सहित अन्य देशों से करीब 80 धावक नारायणपुर पहुच गए है। इनके रुकने की व्यवस्था प्रशासन कर दी है। वहीं 21 किमी हाफ मैराथन में 1 घंटा 3 मिनट में पूरी कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाले केन्या के धावक भी नारायणपुर पहुंच गए है।

संबंधित खबरें

CG News: प्रदेशों के धावक नारायणपुर में पहुंच गए

इसके साथ, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु सहित अन्य प्रदेशों के धावक नारायणपुर में पहुंच गए है। इन धावकों को विभिन्न जगहों पर रुकने की व्यवस्था की गई है। जानकारी के अनुसार मैराथन दौड़ परेड ग्राउंड नारायणपुर से 2 मार्च को मैराथन दौड़ प्रात: 5.30 बजे से प्रारंभ किया जाएगा।
मैराथन की दूरी हॉफ मैराथन 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी को आयोजन किया जाएगा। ओपन हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 किमी, ओपन जिला हॉफ मैराथन महिला एवं पुरूष 21 किमी, दौड़ ओपन महिला एवं पुरुष 10 किमी और ओपन दौड़ महिला 5 किमी का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें

CG News: भगवान राम और माता सीता ने किया नौका विहार, देखें अद्भुत तस्वीरें…

मिले पुरस्कार

ओपन जिला हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 किमी- प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 75 हजार₹, तृतीय पुरस्कार 50 हजार₹ एवं चतुर्थ पुरस्कार 10 हजार₹, पंचम पुरस्कार 10 हजार₹ और छठवाँ से दसवों पुरस्कार तक 5-5 हजार₹ की राशि पुरूष वर्ग को 2 लाख 70 हजार₹ एवं महिला वर्ग को 2 लाख 70 हजार ₹ की राशि प्रदाय किया जाएगा।
दौड़ ओपन महिला एवं पुरुष 10 किमी- प्रथम पुरस्कार 15 हजार₹, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार₹, तृतीय पुरस्कार 8 हजार₹, चतुर्थ पुरस्कार 1 हजार₹ एवं पंचम पुरस्कार 1 हजार ₹ की मान से पुरूष वर्ग को 35 हजार₹ एवं महिला वर्ग 35 हजार₹ दिए जायेंगे। दौड़ ओपन महिला 5 किमी-प्रथम पुरस्कार 10 हजार ₹, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार₹, तृतीय पुरस्कार 5 हजार ₹, चतुर्थ पुरस्कार 1 हजार₹ एवं पंचम पुरस्कार 1 हजार₹, की मान से महिला वर्ग को कुल 24 हजार ₹ पुरस्कार के रूप में प्रदाय किया जाएगा।

पुरस्कारों की होगी बरसात

CG News: ओपन हॉफ मैराथन महिला एवं पुरुष 21 किमी प्रथम पुरस्कार 1 लाख 50 हजार₹, द्वितीय पुरस्कार 1 लाख₹, तृतीय पुरस्कार 75 हजार₹, चतुर्थ पुरस्कार 50 हजार₹, पंचम पुरस्कार 50 हजार ₹ एवं छठवाँ से दसवाँ पुरस्कार तक 10-10 हजार₹ की मान से पुरूष वर्ग की राशि 4,75,000₹ एवं महिला वर्ग हेतु 4,75,000₹ की राशि प्रदाय किए जायेंगे।

Hindi News / Narayanpur / CG News: विदेशी धावकों ने नारायणपुर में दी दस्तक, सजे-संवरे सड़कों पर दिखाएंगे प्रतिभा

ट्रेंडिंग वीडियो