scriptPM Modi ने सहयोगी दलों को सराहा, NDA मुख्यमंत्रियों की बैठक में बोलीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता- भ्रष्टाचारियों को एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा | Meeting of NDA chief ministers ends in Delhi PM Modi cm rekha gupta diya kumari pawan kalyan bhajan lal sharma | Patrika News
राष्ट्रीय

PM Modi ने सहयोगी दलों को सराहा, NDA मुख्यमंत्रियों की बैठक में बोलीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता- भ्रष्टाचारियों को एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा

Delhi New CM Rekha Gupta: NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मीडिया से कहा, “जब BJP की सरकार बनती है, तो वह पीएम मोदी की ओर से दिखाए गए विजन के अनुसार काम करती है।”

भारतFeb 20, 2025 / 04:51 pm

Akash Sharma

PM Modi attends oath-taking ceremony of Delhi CM

PM Modi attends oath-taking ceremony of Delhi CM Rekha Gupta

Delhi New CM Rekha Gupta: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की। यह बैठक दिल्ली के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय राजधानी की मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह के बाद हुई। बता दें कि रेखा गुप्ता ने दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
PM Modi attends oath-taking ceremony of Delhi CM
PM Modi attends oath-taking ceremony of Delhi CM

‘अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं, तो इसका मतलब है कि…’- CM रेखा गुप्ता

मीडिया से बात करते हुए दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी नियुक्ति को चमत्कार और राजनीति में महिलाओं के लिए नया अध्याय बताया। सीएम रेखा गुप्ता ने भ्रष्ट व्यक्तियों को जवाबदेह ठहराने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कसम खाई। दिल्ली सीएम ने कहा, ‘यह चमत्कार है, यह नई प्रेरणा और नया अध्याय है। अगर मैं मुख्यमंत्री बन सकती हूं, तो इसका मतलब है कि सभी महिलाओं के लिए रास्ते खुले हैं… जो कोई भी भ्रष्ट है, उसे एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा।’ मुख्यमंत्री की सलाह पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह अन्य नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी- दिल्ली सीएम

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने कहा, “यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मुझ पर भरोसा जताने के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा हाईकमान का शुक्रिया अदा करती हूं… मैं अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाऊंगी… मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी की ओर से किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री बनूंगी।”

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री सहित ये नेता हुए शामिल

मंत्री पद की शपथ लेने वाले अन्य छह भाजपा नेताओं में प्रवेश वर्मा (उपमुख्यमंत्री), आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भाग लिया। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी मौजूद थे। भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रेखा गुप्ता ने पार्टी की प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और सभी 48 भाजपा विधायकों के साथ मिलकर काम करने का वादा किया।


हर महिला के लिए गर्व और खुशी की बात- दीया कुमारी

बैठक के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने मीडिया से कहा, “जब भाजपा की सरकार बनती है, तो वह पीएम मोदी द्वारा दिखाए गए विजन के अनुसार काम करती है।” राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह हर महिला के लिए गर्व और खुशी की बात है कि एक महिला को मौका मिला है।”

CM रेखा गुप्ता इतिहास रच रही हैं- पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा, “मैं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को बधाई देता हूं। वह यहां इतिहास रच रही हैं। यह एक खूबसूरत जीत थी। यह भाजपा और NDA के लिए एक मीठी सफलता (दिल्ली में भाजपा की जीत) थी। यह पीएम मोदी, अमित शाह और भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से की गई लगातार कड़ी मेहनत के कारण संभव हुआ…” उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की “मृत्युकुंभ” टिप्पणी पर भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे लगता है कि यह कहना सही नहीं है।”

Hindi News / National News / PM Modi ने सहयोगी दलों को सराहा, NDA मुख्यमंत्रियों की बैठक में बोलीं दिल्ली CM रेखा गुप्ता- भ्रष्टाचारियों को एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा

ट्रेंडिंग वीडियो