दोनों जेल प्रहरी गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरेश्वर कलिता और गजेन्द्र कलिता के रूप में हुई है। दोनों की उम्र 45 से 50 वर्ष के बीच है और वे गुवाहाटी के पनजबाड़ी और बोरागांव इलाकों के रहने वाले हैं। घटना का खुलासा तब हुआ जब एक पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें संदिग्ध गतिविधियों में देखा और मौके पर ही धर दबोचा।नाजुक हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ है और बेघर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह अकेली सड़कों पर भटक रही थी, और इसी का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने उसे निशाना बनाया। महिला को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।बक्सर में ताबड़तोड़ चलीं गोलियां, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत
जांच जारी, न्यायिक प्रक्रिया आगे बढ़ेगी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रणबज्योति कलिता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।गुजरात में फैला ISI का जाल? धरा गया एक और जासूस, सरकारी अस्पताल में करता था काम
यह घटना न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि जेल जैसी सुरक्षा व्यवस्था वाली जगहों पर भी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हो पा रही है। प्रशासन पर अब इस मामले में सख्त कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने का दबाव है।